उन्नाव में सहायक शिक्षिका की दबंगई, गैर हाजिर रहने पर भी रजिस्टर में लगाती थी हाजिरी… बीएसए ने मांगा जवाब
TV9 Bharatvarsh June 29, 2026 03:43 AM

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षिका की दबंगई करने का मामला सामने आया है. यहां पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सहायक शिक्षिका पर गैर हाजिर रहने के बाद हाजिरी रजिस्टर पर हाजरी भरने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है. शिकायत मिलने पर बीएसए ने पूरे मामले की जांच करवाई है और आरोपी टीचर से स्पष्टीकरण मांगा है.

जानकारी के मुताबिक, सुमेरपुर ब्लॉक् अंतर्गत नरायनपुर में एक कंपोजिट विद्यालय संचालित है. यहां के प्रधानाध्यापक चंद्रभान सिंह है और इनके साथ निशा सिंह भी टीचर है जो बच्चों को पढ़ाने का काम करती है. निशा सिंह पर आरोप है की वह 16 जून, और 22 से 25 जून तक विद्यालय से गैर हाजिर रहती है और 27 जून को जब वह विद्यालय वापस आती है तो जितने दिन वह गैरहाजिर रही उन सभी दिनों की हाजिरी रजिस्टर पर हाजिरी लगाती है.

झूठे आरोप में फंसाने की देती थी धमकी

प्रधानाध्यापक चंद्रभान सिंह जब इसका विरोध करते है तो शिक्षिका निशा सिंह उन्हें दबाव में लेती है और धमकाती है की तुम्हें झूठे आरोप में फंसा देंगे. इतना ही नहीं, महिला टीचर अक्सर स्कूल से गायब रहती थी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक इस पूरे मामले की शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष पाण्डेय से की है. वहीं, शिकायत मिलने पर बीएसए ने जांच कराने की बता कही थी. जांच में आरोपी सही पाए गए हैं, जिस पर आरोपी शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

बीएसए ने मांगा जवाब

बीएसए शैलेष पाण्डेय ने बताया की शिकायत मिली थी, शिकायत के आधार पर हमने एक बीईओ को मौके पर जाकर स्थलीय निरिक्षण करने को बोला था. बताया की प्रथम दृष्टया महिला शिक्षक पर जो आरोप लगे हैं, वह सही पाए गए हैं और इसी के आधार पर आरोपी टीचर से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.