'क्योंकि सास भी...' में दोहराया गया इतिहास, तुलसी के बाद नंदिनी ने बेटे को उतारा मौत के घाट, बहू की इज्जत की खातिर उठाया हथियार
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क June 29, 2026 02:12 AM

स्मृति ईरानी के मशहूर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं. शो में 25 साल पुरानी वही ऐतिहासिक कहानी फिर से दोहराई जा रही है, जिसने कभी भारतीय टेलीविजन इतिहास को बदल कर रख दिया था. बरसों पहले जिस तरह तुलसी विरानी ने अपने सगे बेटे अंश विरानी को मौत के घाट उतारा था, ठीक उसी राह पर चलते हुए अब नंदिनी ने भी ममता का गला घोंट दिया है.

25 साल बाद दोहराया गया इतिहास
अपनी बहू वैष्णवी की इज्जत और जान बचाने के लिए मां नंदिनी ने ऐसा कदम उठाया, जिसने पूरे विरानी परिवार को हिला कर रख दिया. नंदिनी ने खुद हाथ में बंदूक उठाई और अपने ही बेटे पार्थ को गोली मार दी. इस खौफनाक अंत के साथ शो में अंश के बाद अब पार्थ की कहानी भी हमेशा के लिए खत्म हो गई है. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें 25 साल पुराना इतिहास एक बार फिर दोहराता नजर आ रहा है. प्रोमो में दिखाया गया ये बड़ा ट्विस्ट दर्शकों को हैरान कर रहा है और विरानी परिवार की जिंदगी में एक और तूफान लेकर आने वाला है.

 गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन मेहता की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने दूसरे दिन उड़ाए गर्दे, इन 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

नंदिनी ने ली बेटे पार्थ की जान
शो के पहले सीजन में तुलसी ने अपने बेटे अंश को मौत के घाट उतार दिया था. दरअसल, उसने नंदिनी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की थी. इस बार तुलसी के लाडले पोते पार्थ ने वही हरकत की है. उसने अपनी ही पत्नी वैष्णवी की इज्जत से खिलवाड़ करने की कोशिश की, लेकिन इस बार इतिहास ने नया मोड़ ले लिया. बेटे के गुनाह पर पर्दा डालने के बजाय नंदिनी ने हथियार उठा लिया और अपनी ही औलाद की जान ले ली.

पार्थ की असलियत आई सामने
बता दें कि करण और नंदिनी के बेटे पार्थ ने धोखे से वैष्णवी से शादी की थी. हनीमून के बहाने वो उसे खंडाला लेकर जाता है, जहां नशे की हालत में उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करता है. तुलसी को पहले से ही पार्थ की नीयत पर शक होता है, इसलिए वो उसके पीछे-पीछे होटल पहुंच जाती है. वहां जो नजारा सामने आता है, वही उसके डर को सच साबित कर देता है. प्रोमो में पार्थ अपनी पत्नी वैष्णवी को खाई में धक्का देते हुए नजर आता है. 

शो में आएगा लंबा लीप
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय का पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' एक बार फिर बड़े ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है. इससे पहले शो का एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें दिखाया गया है कि तुलसी को एक बार फिर 10 साल की जेल की सजा काटनी पड़ती है. इस ट्विस्ट के साथ कहानी में लंबा लीप भी दिखाया जाएगा. शांति निकेतन में बंटवारा भी होने वाला है. 

 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छाए दुख के बादल, बाघा-बावरी की लव लाइफ में 'विलेन' बनेगा टपु

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.