एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला 'बिग बॉस 19 के बाद से ही चर्चा में हैं. शो में दोनों का रोमांस काफी चर्चा में रहा था. अब आकांक्षा चमोला 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं. शो में एंट्री के साथ ही आकांक्षा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा कि फैंस सदमे में आ गए हैं.
शो में एक्ट्रेस ने बताया कि वो और गौरव तलाक लेने जा रहे हैं और वो पिछले 1 साल से अलग रह रहे हैं. आकांक्षा के इस खुलासे से फैंस शॉक्ड हो गए हैं. फैंस इस पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि, कुछ यूजर्स इसे पब्लिक स्टंट भी बता रहे हैं.
ऐश्वर्या राय का फैमिली वेकेशन, पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या संग एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
बिग बॉस के घर में क्या हुआ था?
दरअसल, आकांक्षा ने कहा कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. वहीं गौरव खन्ना ने 24 अगस्त 2025 में शो में एंट्री ली थी और वो शो में 7 दिसंबर 2025 तक रहे. वो शो के विनर थे. शो में गौरव अपनी पत्नी के बारे में अक्सर बातें करते थे और तारीफ करते हुए नहीं थकते थे. गौरव ने ये भी कहा था कि वो बच्चा चाहते हैं लेकिन उनकी पत्नी को बच्चा नहीं चाहिए. इसीलिए वो अपनी पत्नी के डिसिजन का सम्मान करते हैं.
वहीं जब गेस्ट स्पेशल वीक में आकांक्षा ने एंट्री ली थी तब दोनों के रोमांटिक अंदाज भी काफी वायरल हुआ था. अब यूजर्स बिग बॉस की उन क्लिप्स को लगातार शेयर कर रहे हैं.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छाए दुख के बादल, बाघा-बावरी की लव लाइफ में 'विलेन' बनेगा टपु
सच में तलाक या फिर पब्लिक स्टंट?
वहीं शो से निकलने के बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया. गौरव ने आकांक्षा संग कई फोटोशूट शेयर किए. वहीं जनवरी महीने में गौरव ने पत्नी आकांक्षा का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था. उस वक्त के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. अब यूजर्स गौरव और आकांक्षा से पूछ रहे हैं कि बिग बॉस के वक्त ये लोग ड्रामा कर रहे थे या फिर अब शो लॉकअप के लिए पब्लिक स्टंट कर रहे हैं.
If they were already separated for a year, then what was that 9th anniversary romance in BB??
— Shinnn❤️🔥 (@Sinchancore_) June 27, 2026
Matlab seriously, itna fake#Gauravkhanna you n your wife have always been fake... pic.twitter.com/RqGfAkQWot
#Maltichahar ne ya drama kabka clock karlia tha 🤣🤣🤣 , this wild card is still surprising us , long after #Biggboss19 is over!! She was right then, now everyone knows it! pic.twitter.com/2L48QH3eIE
— Liz KP (@KptLizzy) June 27, 2026
If they were heading for divorce then did akansha entered in bigg boss just to make her base for lockupp #FarrhanaBhatt #GauravKhanna pic.twitter.com/GltFlUjSQp
— KASHIF (@kashif12255) June 27, 2026
View this post on Instagram
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा- अगर ये लोग एक साल से अलग थे तो वो बिग बॉस के घर में 9th एनिवर्सरी रोमांस क्या था? मतलब इतना फेक गौर खन्ना. आप और आपकी पत्नी हेमशा से फेक थे. वहीं एक यूजर ने मीडिया के शो में आने वाले एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें गौरव पत्नी के बारे में बात करते हुए रो रहे हैं. वहीं मालती ने कहा था कि सब ड्रामा है. वहीं एक यूजर ने लिखा- अगर ये लोग तलाक ले रहे थे तो बिग बॉस में क्या ड्रामा था या फिर ये लॉकअप के लिए.