'जब करनी होगी, बता दूंगा', जैस्मिन संग शादी के सवालों से परेशान हुए अली गोनी, बोले- लोग पीछे पड़े हैं
मयूरी सिंह June 29, 2026 02:12 AM

टीवी के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक अली गोनी और जैस्मिन भसीन अक्सर अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. फैंस से लेकर पैपराजी तक हर कोई उनसे यही सवाल पूछता है कि आखिर दोनों शादी कब करेंगे. अब लगातार पूछे जा रहे इन सवालों पर अली गोनी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए खुलकर प्रतिक्रिया दी है.

शादी के सवालों से परेशान हुए अली गोनी
अली गोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने शादी के सवालों को लेकर रिएक्ट किया है. अली गोनी ने पोस्ट में लिखा जब शादी करनी होगी खुद बता दूंगा सबको. मेरे रिश्तेदार मेरे इतने पीछे नहीं पड़े जितने यहां इंस्टा पर लोग पड़े हैं. अपना अपना काम करो और खुश रहने दो.'

Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग

वहीं अभी हाल ही में मीडिया से बातचीत में जब अली गोनी से शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि इस मामले में सब कुछ अल्लाह के हाथ में हैं. वहीं उन्होंने जैस्मिन के बारे में बताया कि वो शादी के लिए तैयार है. हालांकि, अली भी जल्द जैस्मिन से शादी करना चाहते हैं. इसके अलावा उन्होंने हिंट देते हुए कहा कि इस साल उनकी शादी हो सकती हैं.

कहां से शुरू हुआ प्यार का रिश्ता?
बता दें कपल काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहा है. दोनों की दोस्ती रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' से शुरू हुई थी. हालांकि 'बिग बॉस 14' से दोनों का रिश्ता प्यार में बदल गया. तब से ये दोनों साथ हैं. अली और जैस्मिन अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे संग फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं. 

वहीं, आज 28 जून को जैस्मिन अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर अली ने इंस्टग्राम पर जैस्मिन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो केक कट करती हुई नजर आ रही हैं.

जैस्मिन एक बार खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में नजर आने वाली हैं.

'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी का चौंकाने वाला आरोप, बोले- फीस मांगी तो मिली जान से मारने की धमकी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.