महंगी कारें, करोड़ों का घर... लग्जरी लाइफ जीती हैं जैस्मिन भसीन, जानें कितनी है नेटवर्थ
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क June 29, 2026 02:12 AM

छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वो पंजाबी सिनेमा की भी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री पर अलग पहचान बनाई है. जैस्मिन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. आलीशान घर, महंगी कारों और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन जैस्मिन शानदार जिंदगी जीती हैं. आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में.

करोड़ों की मालकिन हैं जैस्मिन भसीन
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जैस्मिन भसीन की कुल नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये है. एक्ट्रेस की सालाना कमाई लगभग 4 करोड़ रुपये है. जैस्मिन मुंबई के पॉश इलाके में अपने पार्टनर अली गोनी के साथ मुंबई के एक आलीशान 6-BHK अपार्टमेंट में रहती हैं. ये घर दो 3-BHK फ्लैट्स को मिलाकर तैयार किया गया है. इस घर की कीमत करोड़ों में है.

:-Carry On Jatta 4 BO Collection Day 1: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन

ये हैं जैस्मिन भसीन के इनकम सोर्स
जैस्मिन भसीन एक टीवी शो के लिए 2 से 3 लाख रुपये फीस लेती हैं. वहीं, पंजाबी फिल्मों में काम करने के लिए उनकी फीस करीब 1 करोड़ रुपये बताई जाती है. म्यूजिक वीडियो से भी जैस्मिन की मोटी कमाई होती है. एक्ट्रेस एक गाने के लिए 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं. जैस्मिन भसीन का अपना यूट्यूब चैनल भी है, जो उनकी कमाई का एक बड़ा जरिया है. इस प्लेटफॉर्म के जरिए भी वो हर साल लाखों रुपये की कमाई करती हैं. 

जैस्मिन भसीन का कार कलेक्शन 
जैस्मिन की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है. वो एक विज्ञापन के लिए करीब 50 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. जैस्मिन को लग्जरी गाड़ियों का भी खूब शौक है. एक्ट्रेस के पास 75 लाख रुपये की मर्सिडीज़-बेंज़ GLC और 50 लाख रुपये की ऑडी A4 जैसी गाड़ियां हैं. 

ऐसा रहा जैस्मिन भसीन का करियर
जैस्मिन भसीन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2011 में तमिल फिल्म 'वानम' से की थी. इसके बाद वो साउथ की 'करोड़पति', 'वेता', 'लेडीज एंड जेंटलमैन' और 'जिल जुंग जक' जैसी फिल्मों में नजर आईं. जैस्मिन ने साल 2015 में टीवी की दुनिया में कदम रखा और घर-घर में मशहूर हो गईं. 

जैस्मिन ने टीवी की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'टशन-ए-इश्क' से की, जिसमें उन्होंने ट्विंकल तनेजा का किरदार निभाया. इस किरदार के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड भी मिला. उन्होंने 'दिल से दिल तक', 'दिल तो हैप्पी है जी' और 'नागिन' जैसे शोज में भी काम किया है. जैस्मिन 'खतरों के खिलाड़ी 15' और 'बिग बॉस 14' जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं. 

:-माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर...क्या माहिका शर्मा संग हार्दिक पांड्या ने कर ली गुपचुप शादी? वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.