'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छाए दुख के बादल, बाघा-बावरी की लव लाइफ में 'विलेन' बनेगा टपु
मोनिका गुप्ता June 29, 2026 02:12 AM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में हमेशा कॉमेडी का डोज मिलता है. हालांकि, इस बार शो में इमोशनल एंगल दिखाया जा रहा है. बाघा और बावरी की जिंदगी में बालम ने एंट्री ली है और उनकी पूरी जिंदगी तहस-नहस कर दी है. दरअसल, बालम बावरी का बचपन का दोस्त है और वो बहुत अमीर है. वो बावरी से शादी करना चाहता है. इसके लिए वो बाघा को 7 करोड़ का ऑफर देता है.

बाघा-बावरी होंगे अलग?

वहीं बाघा बावरी को खुश देखना चाहता है और बाघा जानता है कि वो जिंदगी में कभी भी बावरी को वो लग्जरी लाइफ नहीं दे सकता है और न ही बावरी के सपने पूरे कर सकता है जो बालम कर पाएगा. इसीलिए वो बावरी से ब्रेकअप का प्लान करता है. शो में एक तरफ बाघा की रो-रोकर हालत खराब है. वहीं बावरी का भी दिल टूटा हुआ है. 

गिप्पी ग्रेवाल-सरगुन मेहता की फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने दूसरे दिन उड़ाए गर्दे, इन 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

बाघा ब्रेकअप के लिए नए-नए तरीके सोच रहा है. पहले वो शराब पीने का ड्रामा करता है और बावरी के घर के नीचे हंगमा करता है. इसके बाद डब बावरी गोकुलधाम सोसायटी महिलाओं को बाघा के बिहेवियर के बारे में बताती है तो सभी बाघा से सवाल करने पहुंचती हैं लेकिन बाघा उनके साथ भी बद्तमीजी करता है. फिर नटु काका महिला मंडल को बताते हैं कि बाघा का किसी और लड़की के साथ अफेयर चल रहा है. हालांकि, बावरी को जब पता चलता है तो वो  विश्वास नहीं करती है.

Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

टपु की वजह से होगा बाघा-बावरी का ब्रेकअप!

इसके बाद बाघा और नटु काका टपु को लड़की बनाने का प्लान करते हैं. टपु अब शो में लड़की बनकर आ गया है. अब टपु और बाघ पार्क में जाकर रोमांस करने का ड्रामा करेंगे ताकि बावरी ये सब देखे और खुद ही ब्रेकअप कर ले. अब आने वाले एपिसोड्स में देखना होगा कि जब बावरी बाघा और लड़की बने टपु को साथ देखेगी तो क्या ट्विस्ट आएगा.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.