'हेरा फेरी 3' को प्रियदर्शन नहीं करेंगे निर्देशित? प्रोड्यूसर ने बताया सच, फिल्म को लेकर दिया ये अपडेट
निशा शर्मा June 29, 2026 10:42 PM

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी वाली 'हेरा फेरी 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म के प्रोडयूसर फिरोज नाडियाडवाला ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है. दरअसल उन्होंने मच अवेटेड 'हेरा फेरी 3' के बारे में लेटेस्ट अपडेट देते हुए बताया कि ये प्रोजेक्ट सही डायरेक्शन में आगे बढ़ रहा है और प्लानिंग के मुताबिक चल रहा है.  इसके साथ ही उन्होंने ये भी क्लियर कर दिया कि प्रियदर्शन 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन नहीं करेंगे.

प्रियदर्शन निर्देशित नहीं करेंगे 'हेरा फेरी 3'?
बता दें कि 'हेरा फेरी' (2000) का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था, जबकि इसके सीक्वल 'फिर हेरा फेरी' (2006) का निर्देशन नीरज वोरा ने किया था. जहां तक 'हेरा फेरी 3' की बात है, तो 2018 में इंद्र कुमार को आधिकारिक तौर पर इस तीसरे भाग के निर्देशन के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में वे इस प्रोजेक्ट से हट गए. इसके बाद ऐसी खबरें आई थीं कि प्रियदर्शन निर्देशक के तौर पर वापसी करेंगे. हालाँकि, अब ताज़ा जानकारी कुछ और ही हिंट दे रही है.

 दरअसल 'वैरायटी इंडिया' से बात करते हुए, फ़िरोज़ नाडियाडवाला से 'हेरा फेरी 3' के साथ फिल्ममेकर प्रियदर्शन के जुड़ाव के बारे में भी पूछा गया. इन अटकलों पर बात करते हुए नाडियाडवाला ने साफ किया कि प्रियदर्शन इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने कहा, "नहीं, प्रियदर्शन इसका हिस्सा नहीं हैं." उन्होंने आगे कहा, "सब कुछ सही रास्ते पर है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है."

:-Welcome To The Jungle Records: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, 3 दिन में बनाए ये 6 बड़े रिकॉर्ड्स

'हेरा फेरी 3' के बारे में
'हेरा फेरी 3' बॉलीवुड की मच अवेटेड सीक्वल फिल्मों में से एक है, खासकर इसलिए क्योंकि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल वाली पिछली फिल्मों को 'कल्ट' मूवीज का दर्जा मिला हुआ है. ये फ्रैंचाइजी अपने यादगार किरदारों और कॉमेडी पलों के लिए जानी जाती है, जिससे फ़ैन्स को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतज़ार है. उम्मीद है कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की ओरिजिनल तिकड़ी ही तीसरी फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाएगी. फिलहाल फिल्म के शूटिंग शेड्यूल और रिलीज की तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन फैंन्स बड़े पर्दे पर इस पसंदीदा तिकड़ी की वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.

:-Welcome To The Jungle BO Day 3: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म, ये रिकॉर्ड भी बनाया

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.