आमिर खान ना सिर्फ अपनी फिल्मों और दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, बल्कि एक्टर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने कई किस्सों के लिए भी मशहूर हैं. आज हम आपको उनकी लाइफ का एक ऐसा किस्सा सुना रहे हैं जब उन्होंने शराब पीकर अपनी एक फिल्म के गाने की शूटिंग की थी. ये गाना सुपरहिट साबित हुआ था और फिल्म ने भी टिकट खिड़की पर इतिहास रच दिया था.
'मैंने डायरेक्टर से कहा मैं पी लेता हूं...'
बता दें कि यहां आमिर खान की जिस फिल्म की बात हो रही है उसका नाम है 'राजा हिंदुस्तानी' और इसके गाने 'तेरे इश्क में नाचेंगे' के लिए आमिर ने सच में शराब पी थी. ये खुलासा उन्होंने कुछ सालों पहले 'आप की अदालत' शो में किया था.
ये भी पढ़ें: कृति सेनन और कबीर बहिया का हो गया ब्रेकअप? मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, देखें फोटो
कुछ सालों पहले आमिर खान 'आप की अदालत' में पहुंचे थे. तब उनसे पूछा गया था, 'राजा हिन्दुस्तानी में आपने वोदका पी ली थी. आप वैसे शराब नहीं पीते?' इस पर आमिर ने तेरे इश्क में नाचेंगे गाने की बात की थी जिसमें वो शराबी के किरदार में जमकर नाचते हुए नजर आए थे. आमिर ने कहा था, 'वो सीन था जिसमें शराब पीकर राजा (फिल्म में आमिर का किरदार) काफी इमोशनल हो जाता है. मैंने कभी शराब पी नहीं थी तो मुझी लगा कि यार ये सीन मैं कर कैसे पाऊंगा? मैं कॉन्फिडेंट नहीं था. तो मैंने डायरेक्टर से कहा कि मैं एक काम करता हूं पी लेता हूं. तो उससे ये होगा कि नशा जो है वो चढ़ेगा अपने आप और फिर एक्टिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.'
'तेरे इश्क में नाचेंगे गाना' बहुत जबरदस्त हिट हुआ था. आज 30 सालों के बाद भी लोग इस गाने को सुनना पसंद करते हैं. इसमें आमिर खान ने गजब की एक्टिंग से समा बांध दिया था. इस गाने को कुमार सानू और अलीशा चिनॉय ने आवाज दी थी. वहीं इसके बोल समीर ने लिखे थे. जबकि इसमें संगीत नदीव-श्रवण की जोड़ी ने दिया था.
ये भी पढ़ें: के. भाग्यराज के निधन पर इमोशनल हुए धनुष, शांतनु भाग्यराज को संभालते आए नजर, वीडियो वायरल
राजा हिंदुस्तानी साल 1996 में रिलीज हुई थी. इसका डायरेक्शन धर्मेश दर्शन ने किया था. आमिर खान के साथ इसमें करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आई थीं. IMDb की रिपोर्ट के मुताबिक राजा हिंदुस्तानी साल 1996 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी थी.