बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह बीते कई महीनों से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. जहां एक तरफ उनकी फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा दिया, वहीं उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी ने फैंस के बीच खुशी की लहर ला दी. इसी बीच दोनों पति-पत्नी को लेकर एक बड़ी खबर आई है, जिसने फैंस को और खुश कर दिया है और उनकी बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
लंच लेकर जाते हैं रणवीर
दीपिका प्रेग्नेंसी के समय भी अपनी आने वाली फिल्म 'राका' की शूटिंग कर रही है. मेकर्स भी जल्द उनके सभी सीन को शूट कर रहे हैं, ताकि बाद में उन्हें कोई परेशानी नहीं हो. इसी बीच एक खबर सामने आई है कि रणवीर शूट के बीच दीपिका के लिए लंच लेकर जाते हैं. इस समय वो अपनी बड़ी बेटी दुआ और दीपिका का पूरा खयाल रख रहे हैं. साथ ही अपने आने वाले बच्चे को लेकर बेहद खुश हैं.
View this post on Instagram
लंच के समय रणवीर हेल्थी खाना लेकर दीपिका के पास उनके वैनिटी में जाते हैं और उन्हें खाना खिलाकर वापस चले जाते है, जिससे शूटिंग के बीच उन्हें कोई डिस्टर्बेंस न हो. उनके बीच की ये बॉन्डिंग और प्यार फैंस को बहुत पसंद आ रही है, साथ ही सभी रणवीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक पर राखी सावंत का आया रिएक्शन, एक्ट्रेस को कहा, 'झूठी'
धुरंधर के बारे में
बता दें कि रणवीर की 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें रणवीर के अभिनय को बहुत पसंद किया गया था. हालांकि 19 मार्च 2026 को जब 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज हुई, तो इसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग और कमाई की. फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और आर. माधवन लीड रोल में थे.
अल्लू अर्जुन संग दिखेगी जोड़ी
वहीं बात करें दीपिका की 'राका' की, तो इसे साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर एटली बना रहे हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण के साथ अल्लू अर्जुन की जोड़ी देखने को मिलेगी. फिल्म को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है, जो दर्शकों को एक अलग और शानदार सिनेमाई अनुभव देने वाला है.