बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. इसी बीच एक्ट्रेस और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं. दोनों हाल ही में 'वेलकम टू द जंगल' देखने थिएटर पहुंचे, जहां से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें श्रद्धा फिल्म देखते हुए हंसती हुई नजर आ रही हैं. वहीं, राहुल उनके ठीक पास बैठे.
राहुल मोदी संग फिल्म देखते श्रद्धा कपूर का वीडियो वायरल
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का ये वीडियो किसी दर्शक ने चुपके से रिकॉर्ड किया है. वीडियो में श्रद्धा अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को देखते हुए हंसती हुई नजर आ रही हैं. रुमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी भी उनके पास में बैठे दिखाई दिए और साथ में फिल्म का एंजॉय करते नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा, 'श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी इतने सारे लोगों के बीच किसी आम सिनेमा हॉल में 'वेलकम टू द जंगल' देख रहे थे? उन लोगों जितने लकी कैसे बनें जो बिना जाने उनके बगल में बैठे हैं?
ः '90 के दशक में कलाकार उड़ाते थे मजाक', रवि किशन का छलका दर्द, कहा- 34 साल बाद मेरा समय आया
wait shraddha kapoor and rahul mody were watching welcome to the jungle in a random movie hall amongst so many other people ? 😭
— souroshi 🏳️🌈 (@souroshigupta) June 28, 2026
how to be as lucky as the ones who are unknowingly sitting beside her 😭 pic.twitter.com/Mu6KQw5V4j
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैन इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं.
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की बात करें तो दोनों को लेकर खबरे हैं एक्ट्रेस साल 2024 से राहुल मोदी को डेट कर रही हैं. हालांकि रिलेशनशिप में होने की खबरों पर श्रद्धा और राहुल ने पब्लिक में अभी तक पुष्टि नहीं की है. लेकिन दोनों को अक्सर पब्लिक प्लेस पर एक साथ स्पॉट किया जाता है.
श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' में नजर आने वाली हैं. फिल्म में वो मराठी लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर को किरदार निभाएंगी. फिल्म से एक्ट्रेस की पहली झलक भी सामने आ चुकी है. उनका ये किरदार देख फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.