गरीबी में गुजरा बचपन, रोजाना 7-8 घंटे प्रैक्टिस, जैवलिन थ्रो में अपना लोहा मनवा रहे रोहित यादव
Indias News Hindi June 29, 2026 10:43 PM

New Delhi, 29 जून . नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में 25 वर्षीय रोहित यादव ने 87.05 मीटर (पर्सनल बेस्ट) का थ्रो करते हुए पुरुषों का जैवलिन थ्रो खिताब जीता. इसी के साथ उन्होंने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के एशियन गेम्स 2026 के लिए 77.87 मीटर के क्वालीफाइंग मार्क को पार किया. रोहित का परिवार इस उपलब्धि से बेहद खुश है.

रोहित यादव का परिवार जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में रहता है. उनके बड़े भाई राहुल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए ‘ ’ से कहा, “रोहित ने 87.05 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ एशियन गेम्स 2026 में जगह बनाई है. एशियन गेम्स के लिए नीरज चोपड़ा पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं. अब रोहित भी इस इवेंट में एशियन गेम्स का हिस्सा होंगे. रोहित की इस उपलब्धि से पूरा गांव खुश है. उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है.”

राहुल यादव ने भाई की इस उपलब्धि का श्रेय पिता को देते हुए कहा, “हमारे पिता भी एथलीट रहे हैं. हमने बांस का भाला बनाकर इसे सीखना शुरू किया था. हमारे पिता ने साल 2013 में हमें इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था. कोहनी की चोट के कारण मुझे इस खेल में दिक्कत आई, लेकिन रोहित की तकनीक अच्छी थी. वह बीते 12 वर्षों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. साल 2023 में रोहित को कोहनी में समस्या का सामना करना पड़ा था. इसके बाद उन्होंने सर्जरी करवाई और एक साल तक ठीक होने का इंतजार करना किया. रोहित दिन में दो बार 3-4 घंटे प्रैक्टिस करते हैं, यानी दिनभर में वह 7-8 घंटे प्रैक्टिस करते हैं. Chief Minister योगी आदित्यनाथ भी उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर चुके हैं. हमारे गांव में कई और प्रतिभावान खिलाड़ी भी हैं.”

रोहित की मां ने कहा, “मुझे बेटे की उपलब्धि पर बहुत खुशी है. रोहित ने पूरे देश का नाम रोशन किया है. हमने काफी गरीबी झेली है. काफी संघर्ष किया है. रोहित को उनके पिता ने इस खेल के गुर सिखाए. रोहित जहां भी रहें, रोजाना इस खेल की प्रैक्टिस करते हैं.”

इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में यशवीर सिंह 83.72 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पिछले साल वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट सचिन यादव 82.32 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इन दोनों ने भी एशियन गेम्स का क्वालीफाइंग स्टैंडर्ड हासिल कर लिया. हांग्जो 2023 एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले किशोर जेना 77.21 मीटर के साथ पांचवें स्थान पर रहे.

इससे पहले, रोहित का पर्सनल बेस्ट 83.76 मीटर था, जो उन्होंने इसी महीने लुधियाना में दर्ज किया था. इस सीजन में रोहित से ज्यादा दूर केवल श्रीलंका के रुमेश थरंगा (92.62 मीटर) ने ही थ्रो किया है, जबकि नीरज चोपड़ा का इस सीजन में सबसे शानदार प्रदर्शन 85.69 मीटर रहा है. रोहित पहले से ही India की कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 एथलेटिक्स टीम का हिस्सा हैं.

आरएसजी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.