Kitchen Tawa Vastu: रसोई घर वो पावन स्थान होता है, जहां माता अन्नपूर्णा वास करती हैं. मा के आशीर्वाद से घर में अन्न की कभी कोई कमी नहीं रहती है. सनातन शास्त्रों और वास्तु शास्त्र में घर की रसोई को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. रसोई हमारे भोजन का स्रोत होने के साथ-साथ घर की सकरात्मक उर्जा का प्रमुख केंद्र भी मानी जाती हैं. रसोई में रखी हर छोटी-बड़ी वस्तु का प्रभाव जीवन और भाग्य पर पड़ता है.
रसोई में उपयोग वाली सबसे सामान्य चीज होती है तवा. अक्सर जल्दबाजी में हम तवा उल्टा रख दिया करते हैं,लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मामूली सी आदत घर की सुख-समृद्धि पर बहुत बड़ा प्रभाव डालती है?
राहु से संबंधित है रसोई घर का तवाज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रसोई के तवे का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है. राहु मायावी और नकारात्मकता का कारक है. उल्टा तवा रखने से राहु दोष बढ़ सकता है. इतना ही नहीं अगर आप तवे को सही ढंग से नहीं रखते तो इससे घर में वास्तु दोष पैदा हो सकता है, जिससे पारिवारिक शांति और आर्थिक स्थिरता पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवे को कभी भी उल्टा करके नहीं रखें. खाना बनाने के बाद इसे तुंरत साफ करके सीधा रखें. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है.
रसोई में उल्टा तवा रखने के नुकसानवहीं मान्यताओं के अनुसार, रसोई घर में उल्टा तवा रखने से धन के प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है. इससे फिजूलखर्ची और आर्थिक नुकसान हो सकता है. उल्टा तवा घर के सदस्यों के बीच कलह और मानसिक तनाव बढ़ता है. घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. रसोई में गंदगी या गलत तरीके से बर्तन रखने के कारण घर के सदस्यों की सेहत खराब हो सकती है. परिवार के मुखिया का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है.
तवे का उपयोग करने के बाद उसे अच्छी तरह साफ करके सुखा लें और हमेशा सीधा रखें. इसके अलावा तवे को ऐसी जगह रखें, जहां इसको कोई बाहर का व्यक्ति न देख सके.
ये भी पढ़ें: Puja Bhog: महादेव, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी. जानें किन देवी-देवताओं को लगता है कौन सा भोग
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.