टीवी की छोटी बहू यानी रूबीना दिलैक ने अपनी इस नई पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘रविवार की दोपहर डबल डेट पर’. उनकी इस पोस्ट पर हिना खान ने भी ‘मेल्टेड इमोजी’ शेयर की है. वहीं फैंस भी प्यार बरसा रहे हैं. एक फैन ने लिखा ‘आप साथ में कमाल के लग रहे हैं’.
इन तस्वीरों में हिना खान और रुबीना दिलैक के पति ( रॉकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला) भी साथ में नजर आ रहे हैं, इसलिए ही रूबीना ने डबल डेट का कैप्शन दिया. इसका मतलब होता है जब कोई दो कपल साथ में घूमने, डेट पर या फिर मूवी देखने, साथ में टाइम स्पेंड करने के लिए जाते हैं.
रूबीना दिलैक ने जहां फिटेड क्रॉप टॉप और स्ट्रेट लाइन जींस कैरी की है तो वहीं रुबीना दिलैक ने स्ट्रिप प्रिंट टॉप के साथ बैगी जींस और ब्लैक ब्लेजर पेयर की है. इसी के साथ उन्होंने गूची की बेल्ट कैरी की है. हील्स, सनग्लासेस और स्टेटमेंट जूलरी से लेकर हैंडबैग तक…दोनों डीवाओं का ये कैजुअल लुक एस्थेटिक वाइब से भरपूर है.
रूबीना दिलैक और हिना खान कैजुअल लुक में स्टनिंग लग रही हैं तो दोनों एक्ट्रेस के हस्बैंड भी कूल लुक में नजर आ रहे हैं. जहां अभिनव शुक्ला ने ब्लैक कलर की कट्स्लीव टी-शर्ट के साथ फॉर्मल पैंट्स, वाइट स्नीकर्स, सनग्लासेस और कैप कैरी की है तो वहीं रॉकी भी ब्लैक टी-शर्ट, बैगी पैंट्स में स्टाइलिश लग रहे हैं.