क्या है UWB टेक्नोलॉजी, जानिए भविष्य में क्यों होने वाली है इसकी जरूरत?
हिमांशु तिवारी June 29, 2026 11:42 PM

What is UWB Technology: इस डिजिटल दुनिया में मार्केट में कई सारे एडवांस टेक्नोलॉजी वाले डिवाइसेज मौजूद है. स्मार्टफोन तो आज हर इंसान की जरूरत बन चुका है. लेकिन इसके साथ ही मार्केट में स्मार्टवॉच और स्मार्ट होम डिवाइस भी काफी तेजी से ट्रेंडिंग में आ रहे हैं. इसी बीच इन डिवाइसेज में एक फीचर मिलता है जिसका नाम है UWB (Ultra Wideband). दरअसल, ये फीचर ज्यादातर आपको प्रीमियम स्मार्टफोन्स और कार कंपनियां के प्रोडक्ट्स में ही देखने को मिलते हैं. लेकिन आने वाले समय में ये लोगों की जरुरत भी बन सकता है. आइए जानते हैं कि यह तकनीक क्या है और भविष्य में इसकी जरूरत क्यों बढ़ने वाली है.

क्या है UWB टेक्नोलॉजी?

जानकारी के मुताबिक, UWB, जिसे Ultra Wideband कहा जाता है, एक शॉर्ट-रेंज वायरलेस कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी है. ये रेडियो वेव्स की मदद से बेहद सटीक तरीके से किसी भी डिवाइस की लोकेशन और दूरी का पता लगाने का काम करती है. इस टेक्नोलॉजी की सबसे खास बात ये है कि ये कुछ सेंटीमीटर तक ही डिवाइस को खोजने का काम कर सकता है कि कोई भी डिवाइस किस डॉयरेक्शन और दूरी पर मौजूद है.

Bluetooth और NFC से कैसे अलग है ये टेक्नोलॉजी

अक्सर लोग UWB को Bluetooth या NFC जैसा ही समझ लेते हैं लेकिन इन तीनों का काम करने का तरीका बिलकुल अलग है. आपको बता दें कि Bluetooth का इस्तेमाल डेटा ट्रांसफर और वायरलेस ऑडियो के लिए किया जाता है. वहीं, NFC बहुत कम दूरी पर पेमेंट और डिवाइस पेयरिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन UWB इन सबसे अलग किसी भी पास में मौजूद डिवाइस को खोजने का काम करता है.

किन-किन क्षेत्रों में होगा इस्तेमाल

एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि आने वाले समय में UWB का इस्तेमाल कई जगहों पर तेजी से बढ़ सकता है. इसमें स्मार्टफोन की मदद से कार का लॉक खोलना, स्मार्ट होम डिवाइस को ऑटोमैटिक कंट्रोल करना, डिजिटल की का इस्तेमाल, लगेज या ट्रैकिंग टैग खोजना और इंडोर नेविगेशन जैसी चीजें UWB टेक्नोलॉजी की मदद से पहले से और बेहतर हो सकती हैं.

भविष्य में क्यों पड़ेगी जरुरत

फिलहाल UWB केवल कुछ प्रीमियम डिवाइसों में देखने को मिलती है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इसकी कीमत कम होने के साथ ही ये मिड-रेंज वाले स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिल सकता है. माना जा रहा है कि जैसे-जैसे कनेक्टेड डिवाइसों की संख्या बढ़ेगी UWB टेक्नोलॉजी लोगों की जरुरत बन जाएगी.

 क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.