Update on The Family Man Season 4: जब भी ओटीटी की पॉपुलर सीरीज की बात की जाए तो मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’ का जिक्र आना तो लाजमी है. अमेजन प्राइम की इस सीरीज ने सबको अपना दीवाना कर दिया है. इसके अभी तक 3 सीजन आ चुके हैं और ऑडियंस को बेसब्री से इसके चौथे सीजन का इंतजार है. इसी एक्साइटमेंट के बीच मेकर्स ने ‘द फैमिली मैन 4’ पर धांसू अपडेट दे दिया है. मेकर्स ने इस सीजन के बज को और बढ़ाने के लिए शेयर किया कि शो में श्रीकांत तिवारी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और अगले सीजन में उसकी पूरी कहानी दिखाई जाएगी.
मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन’ का तीसरा सीजन एक सस्पेंस भरे मोड़ पर खत्म हुआ, इसलिए फैंस बेसब्री से अगले सीजन के बारे में नए अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. फिल्ममेकर राज निदिमोरु ने अब कंफर्म किया है कि सीजन 4 पर काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि वो और डीके, श्रीकांत तिवारी की जिंदगी के अगले चैप्टर को आगे बढ़ाने के लिए तेजी से स्क्रिप्ट लिख रहे हैं.
द फैमिली मैन 4 पर अपडेट‘वैरायटी इंडिया’ के साथ बातचीत में राज निदिमोरु ने ‘द फैमिली मैन’ सीजन 4 के बारे में बात की. राज निदिमोरु ने कहा, “हमने हमेशा सीजन 3 और 4 को एक लंबी कहानी के तौर पर प्लान किया था. कुछ लोगों को लगा कि सीजन 3 बीच में ही खत्म हो गया, लेकिन हमारे हिसाब से मेन कहानी एक सही मोड़ पर पहुंच गई थी. बस श्रीकांत तिवारी का सफर अधूरा रह गया था क्योंकि वो नैचुरली अगले सीजन में जारी रहने वाला था. तो हां, हम तेजी से लिख रहे हैं. हमें उस कहानी के दूसरे हिस्से तक पहुंचना है.”
यह भी पढ़ें – जब एक ही दिन में 3 प्रोजेक्ट्स से निकाल दिए गए थे मनोज बाजपेयी, बताया कैसी थी हालत
द फैमिली मैन सीजनमनोज बाजपेयी की सीरीज ‘द फैमिली मैन’ 20 सितंबर, 2019 को अमेजन प्राइम वीडियो पर शुरू हुई थी और अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं. इसमें मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है. इस शो में अलग-अलग सीजन में प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा नजर आए हैं, जबकि सामंथा रुथ प्रभु सीजन 2 में शामिल हुईं. जयदीप अहलावत और निमरत कौर सीजन 3 में नए कलाकारों के तौर पर जुड़े.