
Bengaluru, 29 जून . कर्नाटक के चिकबल्लापुर जिले में मुड्डेनाहल्ली के पास एक होमस्टे में एक युवती संदिग्ध हालात में मृत पाई गई, जबकि उसका बॉयफ्रेंड, जिसकी पहचान संजीत अली के तौर पर हुई है, वह बेहोश मिला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि यह हत्या, आत्महत्या या जहर देने का मामला है.
Police के अनुसार, यह घटना नंदी Police स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई. शुरुआती जांच से पता चला है कि यह जोड़ा पिछले तीन दिनों से होमस्टे में रह रहा था.
जांचकर्ताओं को कमरे के अंदर एक रस्सी, कई गोलियां, उल्टी के निशान और एक तकिया मिला. हालांकि, महिला के शरीर पर बाहर से कोई चोट या खून बहने के निशान नहीं थे, जिससे इस चरण में मौत का कारण पता लगाना मुश्किल हो गया है.
Police ने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद पता चलेगा. अधिकारी संजीत अली के होश में आने का भी इंतजार कर रहे हैं ताकि उनका बयान दर्ज किया जा सके.
पत्रकारों से बात करते हुए चिक्काबल्लापुर के Police अधीक्षक कुशल चौकसी ने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि यह घटना हत्या का मामला है या आत्महत्या का.
उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का. महिला के शरीर पर बाहर से कोई चोट या खून बहने के निशान नहीं थे, इसलिए वे नहीं कह सकते कि उसकी हत्या की गई, उसे जहर दिया गया या उसने आत्महत्या की. कमरे के अंदर एक रस्सी मिली थी, इसलिए सभी संभावनाएं खुली हैं.
एसपी ने कहा कि जहर देने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है. संजीत अली बेहोश पाए जाने के बाद अभी इलाजरत है. कमरे से बड़ी संख्या में गोलियां बरामद की गईं. उल्टी के निशान भी थे और फोरेंसिक जांच के लिए एक तकिया जब्त किया गया है. मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा.
दौरान Police को पता चला कि मृत महिला Bengaluru की फिजियोथेरेपिस्ट थी और उसका केरल के रहने वाले संजीत अली के साथ संबंध थे. बताया जाता है कि यह जोड़ा पहले घर से भाग गया था, जिसके बाद महिला के परिवार ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. बाद में वह अपने परिवार के पास लौट आई थी. Police के अनुसार, महिला का परिवार उनके रिश्ते को मंजूर नहीं कर रहा था.
अधिकारियों ने बताया कि महिला चार-पांच दिन पहले वॉलंटियर के तौर पर मुड्डेनहल्ली के पास स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) परिसर में आई थी. Police एसएआई अधिकारियों से इसकी पुष्टि कर रही है. हालांकि, उसके परिवार ने पुष्टि की है कि वह वॉलंटियर के तौर पर वहां गई थी.
मामले की जांच करने वालों का मानना है कि संजीत अली को पता चला कि महिला चिक्काबल्लापुर में है, उसने होमस्टे बुक किया और बाद में महिला उससे मिलने वहां गई. हालांकि, Police का कहना है कि घटनाओं के इस क्रम की अभी पुष्टि की जा रही है.
Police मामले की कई पहलुओं की जांच कर रही है, जैसे कि क्या संजीत अली ने आत्महत्या की कोशिश करने से पहले महिला की हत्या की, क्या दोनों ने मिलकर आत्महत्या करने का फैसला किया था या फिर जहर देने की वजह से यह दुखद घटना हुई.
एसपी ने साफ किया कि इस मामले में कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है और कहा कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक सबूतों और जीवित बचे व्यक्ति की हालत सुधरने पर उसके बयान पर निर्भर करेगी.
–
डीके/एबीएम