Pralay Movie: 'प्रलय' के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे रणवीर सिंह, जॉम्बी फिल्म की शूटिंग पर सबसे बड़ा अपडेट
TV9 Bharatvarsh June 30, 2026 02:43 AM

Ranveer Singh Pralay Shooting: बॉलीवुड के नए बादशाह रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनकी ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ को लेकर जबरदस्त चर्चा रही, वहीं दूसरी ओर ‘डॉन 3’ को लेकर चल रहे विवाद ने भी उन्हें लाइमलाइट में बनाए रखा. 3200 करोड़ी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी देने के बाद हर कोई बस उनकी अगली फिल्म देखने के लिए बेताब है. रणवीर सिंह ‘धुरंधर’ के बाद ‘प्रलय’ से गर्दा उड़ाने वाले हैं. काफी वक्त से इस मूवी की चर्चा हो रही है और अब इसकी शूटिंग पर धांसू अपडेट आ गया है. खबर है कि रणवीर सिंह ‘प्रलय’ की शूटिंग करने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाले हैं. साथ ही, ये फिल्म सितंबर में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है.

रणवीर सिंह ने ‘प्रलय’ के कमर कस ली है और इस फिल्म पर तेजी से काम शुरू होने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जय मेहता की ‘प्रलय’ एक ऐसी जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक शादीशुदा जोड़े की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक बर्बाद हो चुके मुंबई में अपनी जान बचाने के लिए मुश्किलों का सामना कर रहा है. रणवीर सिंह जल्द ही ‘प्रलय’ के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे.

प्रलय पर आया बड़ा अपडेट

रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ का डायरेक्शन जय मेहता करेंगे. ये एक बड़े स्केल पर बनने जा रही सर्वाइवल-थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है, जिसे लंबे वक्त से डेवलप किया जा रहा था. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘प्रलय’ सितंबर 2026 में फ्लोर पर जाने के लिए तैयार है, जिसकी ज्यादातर शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होगी. बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह ने फिल्म के लिए अपनी डेट्स भी फाइनल कर दी हैं और अब रणवीर अपना पूरा फोकस ‘प्रलय’ पर ही रखने वाले हैं. रणवीर सिंह साल 2026 के सेकेंड हाफ में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होनी है और उन्होंने तैयारी शुरू भी कर दी है.

यह भी पढ़ें –200 करोड़ का बजट, स्टार्स की फौज फिर भी रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की तख्त पर क्यों लगा ताला?

प्री-प्रोडक्शन तेजी से शुरू

रिपोर्ट की मानें तो ‘प्रलय’ का पहला शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया में रखा गया है, जहां बड़े लेवल पर आउटडोर सीक्वेंस शूट किए जाएंगे. मेकर्स ने फिल्म की कहानी के हिसाब से कई इंटरनेशनल लोकेशंस को फाइनल किया है और इसकी तैयारियां फाइनल स्टेज में हैं. रणवीर शूटिंग शुरू होने से पहले अपने किरदार की खास तैयारी करेंगे और फिजिकल ट्रेनिंग भी लेंगे. ‘प्रलय’ को ऐसे टेक्नीशियन की देखरेख में बनाया जा रहा है जिन्होंने पहले कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम किया है. ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की प्री-प्रोडक्शन का काम जोर-शोर से चल रहा है.

यह भी पढ़ें – टूट जाएगा धुरंधर का 3200 करोड़ का रिकॉर्ड? साढ़े 4 महीने बाद आ रही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लाएगी तूफान

कितना है प्रलय का बजट?

इसी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया कि ‘प्रलय’ में VFX का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होगा. जय और उनकी टीम स्क्रीनप्ले, विजुअल डिटेलिंग और जॉम्बी की दुनिया को बड़ा बनाने पर तेजी से काम कर रहे हैं. रणवीर भी रोजाना क्रिएटिव बातचीत में शामिल रहे हैं. लगभग 300 करोड़ रुपये के बजट में बन रही ‘प्रलय’ को रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे महंगी स्टैंडअलोन फिल्म माना जा रहा है, जो इस जॉनर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी. हालांकि, अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन खबर है कि कल्याणी प्रियदर्शन फिल्म में फीमेल लीड रोल में होंगी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.