फर्जी कंपनियां, निवेश और ठगी का खेल… UP STF ने पुणे से ठग कुणाल मेहता को किया अरेस्ट; लखनऊ में दर्ज हैं 12 मुकदमे
TV9 Bharatvarsh June 30, 2026 02:43 AM

UP STF Action: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने निवेश के नाम पर ठगी वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान कुणाल मेहता के तौर पर हुई है, जो कि महाराष्ट्र का रहने वाला है. UP STF की टीम ने भी उसे कलेक्शन बिल्डिंग पुणे से गिरफ्तार किया है. पुलिस काफी समय से कुणाल की तलाश में ली थी, लेकिन इस मिली सटीक जानकारी से पुलिस ने उसे दबोच लिया.

जानकारी के अनुसार, पिछले काफी समय UP-STF को फर्जी कंपनियां खोलकर में निवेश के नाम पर धोखाधडी की सूचनाएं मिली रही थीं. पुलिस उपाधीक्षक STF सुधांशु शेखर के पर्यवेक्षण में एक टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई. जांच में आरोपी कुणाल मेहता के पुणे के चंदर नगर इलाके में होने की जानकारी मिली. सब-इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह और सब-इंस्पेक्टर नितिन यादव के नेतृत्व में एक टीम को पुणे भेजा गया.

पुणे से गिरफ्तार हुआ ठग

मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से पता चला कि आरोपी कुणाल मेहता द कलेक्शन बिल्डिंग पुणे में मौजूद है. इस सूचना पर STF की टीम ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह केएपी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और केएपी कंसल्टेंसी सर्विसेज नामक प्राइवेट कंपनियां बनाकर निवेशकों को भारी मुनाफे का झांसा देता है और उन्हें विश्वास में लेने हेतु कुछ दिनों तक थोड़ा-बहुत रिटर्न भी देता है.

ये भी पढ़ें: इटावा में दर्दनाक हादसा, सदर तहसील परिसर में बनी जर्जर बिल्डिंग तोड़ते समय गिरा लेंटर; 1 मजदूर की मौत

12 मुकदमें एक ही थाने में दर्ज

जिससे से निवेशकों को विश्वास में लेकर ठगी करता है. इसके बाद वह मौके मिलते ही मोबाइल नंबर कर फरार हो जात था. आरोपी कुणाल के खिलाफ लखनऊ के विभूति खंड थाने में एक दो नहीं, बल्कि 12 मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं. इसके अलावा 2 FIR फरीदाबाद थाने में दर्ज हैं. फिलहाल, अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आरोपी कुणाल ने कितने लोगों ने कितने रुपये की ठगी है. UP STF इस का पता लगाने में जुटी है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.