एक्टर हर्षद चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर प्राइवेट रहते रहते हैं. हालांकि, इन दिनों वो रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में दिख रहे हैं. इस शो में हर्षद ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की. हर्षद ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें उनके ही बेस्टफ्रेंड के साथ चीट किया.
मुझे गर्लफ्रेंड ने किया चीट- हर्षद चोपड़ा
हर्षद ने कहा था, 'मैंने अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्त को एक साथ खोया था. मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर मुझे चीट किया था. उसके बाद से मैं थोड़ा प्राइवेट हो गया.' हर्षद ने किसी का भी नाम नहीं लिया और वो थोड़ा इमोशनल भी हो गए थे.
हर्षद के इस खुलासे के बाद से सोशल मीडिया पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि हर्षद ने किसे डेट किया था और उस लड़की ने किसके साथ मिलकर हर्षद को चीट किया. यूजर्स एक्ट्रेस श्रीति झा और कुणाल करण कपूर के नाम को लेकर अंदाजा लगा रहे हैं.
कई यूजर्स ने कहा कि शो 'दिल से दी दुआ...सौभाग्यवती भव?' के दौरान श्रीति और हर्षद के अफेयर की रिपोर्ट्स थीं. वहीं इसके बाद श्रीति और कुणाल के अफेयर की खबरें भी आई थीं. हालांकि, इसे लेकर कोई भी ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है कि हर्षद ने श्रीति को डेट किया था. हालांकि, उन्होंने शो 'दिल से दी दुआ...सौभाग्यवती भव?' में साथ काम किया था और इस शो को काफी पसंद किया गया था.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
हर्षद चोपड़ा के करियर पर नजर डालें तो वो शो ममता, लेफ्ट राइट लेफ्ट, अंबर धारा, किस देश में है मेरा दिल, तेरे लिए, धरमपत्नी, कहानी हमारी महाभारत की, हमसफर, बेपनाह, ये रिश्ता क्या कहलाता है, बड़े अच्छे जैसे शोज किए. उनकी एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं.