
कोलकाता, 30 जून . पश्चिम बंगाल की Government प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करेगी. BJP MP राजू बिस्ता ने यूसीसी को देश की आवश्यकता बताया है. BJP MP ने कहा कि देश के लिए यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) जरूरी है, क्योंकि हम एक सुरक्षित देश में रहते हैं. इसलिए कानून सभी के लिए एक जैसे होने चाहिए. अगर सड़कें बनती हैं या हाउसिंग स्कीम दी जाती हैं, तो वे सभी के लिए होती हैं. उसी तरह देश का हर व्यक्ति बराबर है, इसलिए कानून भी सभी के लिए एक समान होना चाहिए.
टीएमसी पर तंज कसते हुए BJP MP ने कहा कि टीएमसी ए और बी क्या कर रही है या क्या नहीं कर रही, मैं उस पर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहता. मैं अपना ज्यादा से ज्यादा समय लोगों की सेवा में लगाना चाहता हूं.
गुंडा दमन बिल को लेकर BJP MP ने कहा कि बंगाल में पहले की Government में गुंडागर्दी होती थी. भाजपा की Government में गुंडागर्दी बंद हुई. जिन लोगों ने जनता का पैसा लूटा है, वह पैसा Government के खजाने में आएगा, जहां से जनता के हित में इस्तेमाल किया जाएगा.
सांसद राजू बिस्ता ने Tuesday को सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग में दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डुआर्स क्षेत्र के टूरिज्म से जुड़े लोगों के साथ एक बैठक में हिस्सा लिया. यह बैठक पश्चिम बंगाल में टूरिज़्म के विकास के भविष्य पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें खास तौर पर हमारे उत्तर बंगाल क्षेत्र पर ध्यान दिया गया. बातचीत के दौरान BJP MP ने पश्चिम बंगाल के टूरिज्म सेक्टर को मजबूत करने के लिए राज्य Government के विजन और रोडमैप के बारे में बताया.
उन्होंने बताया कि सीएम सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में Government टूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाएगी और उभरते हुए डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बेहतर करने, टूरिज्म सेक्टर में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को प्रोत्साहित करने और पूरे राज्य में सस्टेनेबल टूरिज्म पहल को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाएगी.
राजू बिस्ता ने कहा कि मुझे यह देखकर खुशी हुई कि टूरिज्म से जुड़े लोगों ने चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया. उन्होंने राज्य में टूरिज्म सेक्टर के विकास के लिए मुख्य मुद्दों, चुनौतियों और सुझावों पर प्रकाश डाला.
उन्होंने कहा कि हमने टूरिज्म से जुड़े उद्यमियों और निवेशकों को राज्य और हमारे उत्तर बंगाल क्षेत्र में मौजूद बड़े मौकों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया. हमने राज्य में टूरिज्म सेक्टर के विकास के लिए पॉलिसी सपोर्ट के जरिए इन्वेस्टमेंट के लिए अनुकूल माहौल बनाने की राज्य Government की प्रतिबद्धता के बारे में भी बताया. India के प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन में से एक होने के नाते पश्चिम बंगाल में अपार संभावनाएं हैं और जो कोई भी आज टूरिज्म सेक्टर में इन्वेस्ट करता है, उसे आने वाले समय में बड़े फायदे मिलेंगे.
दूसरी ओर, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि यह बिल्कुल साफ है कि जो लोग ममता बनर्जी और असली टीएमसी के साथ हैं, उन्हें Police और केंद्र Government की एजेंसियों की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है, जबकि जो लोग दबाव में आकर खुद को दूर कर रहे हैं, उन्हें माफ किया जा रहा है. जो लोग भाजपा के करीब हैं, उनके घर पर अगर रेड या गिरफ्तारी भी होती है तो अगले दिन बेल भी मिल जाती है. Government जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर टीएमसी को परेशान करना चाहती है.
लालबाजार का जिक्र करते हुए टीएमसी नेता ने कहा कि लालबाजार तो अब ‘गेरुआ बाजार’ बन गया है. जल्द ही इसका नाम भी बदल सकता है. कुछ दिन पहले रेड रोड जैसी व्यस्त सड़क को योग कार्यक्रम के लिए सात दिनों तक बंद रखा गया था. योग अच्छी चीज है, लेकिन रेड रोड को बंद कर दिया गया था.
–
डीकेएम/