रिया चक्रवर्ती ने अपना करियर टीवी से शुरू किया था. कम ही लोगों को लंबे समय तक उनके बारे में पता था, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत का निधन होने के बाद उनका नाम अचानक लाइमलाइट में आया और उनकी लाइफ में उथल-पुथल मच गई. एक्ट्रेस ने धीरे-धीरे इससे खुद को उबारा और अपने करियर को पटरी पर लाने में जुट गईं. करियर की शुरुआत में भी रिया चक्रवर्ती ने काफी स्ट्रगल किया. एक बड़े नामी बैनर की फिल्म में उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा था और इसके बाद दूसरी एक्ट्रेस को सेलेक्ट कर लिया गया, जो आज मशहूर क्रिकेटर की वाइफ हैं.
अब भी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सिने जगत में लगातार एक्टिव हैं. वो सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ से एक्टिंग में कमबैक करने वाली हैं. ये सीरीज जल्दी ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की उम्मीद है. रिया चक्रवर्ती ने टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ तक में काम किया है.आज उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस की लाइफ की कुछ दिलचस्प बातों और कुछ अनकहे पहलुओं के बारे में जानेंगे.
टीवी से शुरू किया करियररिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी. उन्होंने साल 2009 में एमटीवी के शो ‘ ‘TVS Scooty Teen Diva’ में पार्टिसिपेट किया था. इस शो में एक्ट्रेस रनरअप रही थीं. इसके बाद रिया चक्रवर्ती ने बतौर होस्ट भी कई शोज में हिस्सा लिया.
जब रिया को मिला रिजेक्शनसाल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा एक दूसरे के अपोजिट नजर आए थे, लेकिन क्या आपको पता है कि अनुष्का के रोल के लिए रिया चक्रवर्ती ने भी ऑडिशन दिया था. उन्हें यशराज फिल्म्स की तरफ से रिजेक्ट कर दिया गया था. रणवीर सिंह ने इस फिल्म से डेब्यू किया था, जबकि अनुष्का शर्मा इससे पहले भी फिल्में कर चुकी थीं.
रिया चक्रवर्ती का बॉलीवुड डेब्यूएक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने वैसे तो टीवी के बाद तेलुगू फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन साल 2013 में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया. वो ‘मेरे डैड की मारुती’ में नजर आई थीं, लेकिन ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह धड़ाम हुई. इसके बाद भी रिया चक्रवर्ती कई फिल्मों जैसे बैंक चोर, हाफ गर्लफ्रेंड, दोबारा, सोनाली केबल आदि में दिखाई दीं, लेकिन उन्हें फिर भी सफलता को वो स्वाद नहीं मिला.
विवादों में रहा नामरिया चक्रवर्ती को करियर की शुरुआत किए लगभग 17 साल हो चुके हैं. इस दौरान उनकी लाइफ में काफी विवाद भी रहे. इसका असर भी प्रोफेशनल लाइफ पर काफी पड़ा. सुशांत संग उनकी लव स्टोरी चर्चाओं में रही तो वहीं एक्टर की मौत के बाद उन्हें पुलिस केस से लेकर ऑनलाइन ट्रोल्स तक का सामना करना पड़ा. इसके अलावा महेश भट्ट के साथ रिया चक्रवर्ती के सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया था. फिलहाल अब भी रिया चक्रवर्ती अपना नाम बनाने की कोशिश कर रही हैं और वह एक्टिंग के अलावा पॉडकास्ट करने के साथ ही क्लोदिंग ब्रांड भी शुरू कर चुकी हैं.