Kalki Sequel: प्रभास की इस साल एक फिल्म रिलीज हो चुकी है, पर ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. उसके बाद से ही ‘फौजी’ पर काम कर रहे हैं, जिसे इसी साल रिलीज किया जाना है. पर अबतक न ही रिलीज डेट को लेकर कुछ पता लगा है, न ही शूटिंग पर कोई फाइनल अपडेट आया है. खैर, अगले साल की शुरुआत में ‘स्पिरिट’ भी आएगी, जिसका शूट शुरू हो चुका है और ‘कल्कि’ का सीक्वल भी लिस्ट में है. जिसके लिए अमिताभ बच्चन और कमल हासन काम शुरू कर चुके हैं. फिल्म को लेकर हर कोई जानना चाहता है कि दीपिका पादुकोण की जगह कौन लेगा. इसी बीच प्रभास ने आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म के लिए स्पेशल पोस्ट कर फैन्स को बड़ा हिंट दे दिया है.
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ‘ऐल्फा’ 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है. जिसका हाल ही में टीजर आया और इसे काफी पसंद भी किया गया है. अब प्रभासने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- ”ऐल्फा का ट्रेलर अमेजिंग लग रहा है, आलिया और YRF की पूरी टीम को बेस्ट विसेज”. जिसका रिप्लाई करते हुए आलिया भट्ट ने खुशी जताई. वो इस स्टोरी को री-शेयर कर लिखती हैं- थैंक यू, थैंक यू, थैंक यू सो मच. जिसके बाद से दोनों के साथ काम करने की अफवाहें उड़ने लगी हैं.
चर्चा में आलिया भट्ट का नामआलिया भट्ट का नाम लंबे वक्त से ‘कल्कि’ सीक्वल को लेकर चर्चा में है. यूं तो मेकर्स पहले ही बता चुके हैं आलिया फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी. लेकिन प्रभास के इस नए पोस्ट को देखकर फैन्स एक्टिव हो गए हैं. लोगों का लिखना है कि आलिया की बाकी फिल्मों को लेकर कभी प्रभास ने इस तरह स्टोरी शेयर नहीं की. लेकिन कल्कि 2 में एंट्री की खबरों के बीच वो भी आलिया की तारीफ करते दिख रहे हैं. साथ ही आलिया ने जिस तरह उन्हें थैंक्यू कहा है, लोग अब इसे कल्कि 2 से जोड़ते हुए देख रहे हैं. हालांकि, उस फिल्म को लेकर अबतक दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है.
प्रभास और आलिया की स्टोरी
दरअसल कल्कि 2898 एडी साल 2024 में रिलीज हुई थी, जो उस साल की पहली 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म थी और पिक्चर को काफी प्यार भी मिला था. हालांकि, तब फिल्म में दीपिका पादुकोण काम कर रही थीं, जो अब नहीं हैं. तो मेकर्स के लिए उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना कोई आसान काम नहीं होगा. देखना होगा कि कब तक सबकुछ कंफर्म किया जाता है.