E20 Fuel: देशभर में पेट्रोल पंपों पर अब धीरे-धीरे E20 पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है. सरकार इथेनॉल मिश्रित फ्यूल को बढ़ावा देकर प्रदूषण कम करने और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने की दिशा में काम कर रही है. ऐसे में कई बाइक मालिकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उनकी बाइक E20 पेट्रोल के लिए तैयार हैं या नहीं. अगर बिना जानकारी के गलत बाइक में E20 पेट्रोल का इस्तेमाल किया जाए, तो माइलेज और कुछ इंजन पार्ट्स पर असर पड़ सकता है इसलिए बाइक में नया फ्यूल भरवाने से पहले उसकी कंपैटिबिलिटी जांच लेना जरूरी है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि E20 पेट्रोल अपनी बाइक में आप डलवा सकते हैं या नहीं झट से कैसे पता करें.
क्या है E20 पेट्रोल?
E20 एक इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल है, जिसमें 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है. इथेनॉल गन्ना, मक्का और दूसरे कृषि उत्पादों से तैयार किया जाता है. सरकार का उद्देश्य इस मिश्रित फ्यूल के जरिए प्रदूषण कम करना, किसानों को लाभ पहुंचाना और पेट्रोलियम आयात पर खर्च घटाना है.
कैसे पता करें आपकी बाइक E20 के लिए तैयार है या नहीं?
कार खरीदने वाले जरूर पढ़ें, FWD, RWD, AWD और 4x4 में क्या है सबसे बड़ा अंतर?
पुरानी बाइक में E20 फ्यूल डालने से क्या हो सकती है दिक्कत
एक्सपर्ट्स के अनुसार नई E20 रेडी बाइकों में इस फ्यूल के इस्तेमाल से सामान्य रूप से कोई समस्या नहीं होती, लेकिन पुराने मॉडल में लंबे समय तक E20 इस्तेमाल करने पर रबर पाइप, सील पैक और फ्यूल सिस्टम के कुछ हिस्सों पर असर पड़ सकता है. कुछ मामलों में माइलेज में हल्की गिरावट भी देखने को मिल सकती है.
BMW, TVS और MG का फुल फॉर्म जानते हैं? 90% लोग नहीं जानते इसका मतलब