एक्ट्रेस ने जो तस्वीर पोस्ट की हैं उसमें वो समुद्र में जलपरी की तरह तैरती नजर आ रही हैं. नीले पानी में मालविका और ज्यादा ग्लैमरस लग रही हैं.
तस्वीरें पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है-“मेरी आइलैंड लाइफ की फोटो गैलरी की एक झलक”. सुबह उठकर मैं अपने कमरे के बाहर सीधे बीच पर गई.वहां पहुंचते ही सबसे पहले मेरी नजर एक शार्क पर पड़ी.
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- मैंने अपनी जिंदगी में पहले कभी ऐसा नजारा नहीं देखा था. शार्क को देखकर पहले कुछ पल के लिए मैं डर गई. लेकिन थोड़ी ही देर में वह डर हैरानी और उत्सुकता में बदल गया.फिर मैंने उस खास पल को पूरी तरह महसूस करने और उसका आनंद लेने की कोशिश की.
अगली स्लाइड में मालविका बीच किनारे वाइन कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही है. इसके साथ व्हाइट शर्ट कमर पर बांधी हुई है. बाल बांधे मालविका काफी प्यारी लग रही हैं.
इस तस्वीर में मालविका और भी अलग अंदाज में नजर आ रही हैं. समुद्र किनारे एक्ट्रेस लॉन्ग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. इस ड्रेस में स्लिट कट है. हाथ में बैग लिए, डस्की मेकअप कर मालिवका शाम का मजा ले रही हैं.