Faissal Khan Apologise To Aamir And Family: आमिर खान के भाई फैसल खान ने पिछले साल अगस्त में परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने गुस्से में आमिर खान और अपने पूरे परिवार से रिश्ता खत्म कर लिया था. पर अब करीब एक साल बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हो गया है. फैसल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें बताया कि उन्होंने अपनी मां जीनत ताहिर हुसैन, बहन निखत हेगड़े, बहनोई संतोष हेगड़े और भाई आमिर खान से माफी मांग ली है. उन्होंने इस दौरान कहा कि कुरान की एक आयत पढ़ते हुए उन्हें परिवार से रिश्ते की अहमियत का एहसास हुआ. फैसल ने कहा कि अब वो अपने परिवार के साथ अच्छे रिश्ते रखना चाहते हैं.
फैसल खान ने उज्जल त्रिवेदी को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “मैं अपने परिवावालों को ये मैसेज देना चाहूंगा, खासतौर पर अम्मी को. मैं माफी मांगना चाहता हूं उनसे, मुझसे गलती हो गई थी कि पब्लिक में आकर मैंने अपना हाल बयान कर दिया था. उसे मैं अपनी गलती मानता हूं. मैं अपनी अम्मी से माफी मांगना चाहूंगा, निखत से माफी मांगना चाहूंगा. आदमी गुस्से में होता है तो बहुत कुछ बोल देता है. निखत से मैं माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि मैंने निखत और उनके पति संतोष हेगड़े को लेकर काफी कुछ बोल दिया था, जो बिल्कुल भी नहीं बोलना चाहिए था. बहुत गलत बात थी. तो मैं अपनी गलती मानकर, माफी मांगना चाहता हूं निखत से, संतोष से, आमिर से.”
उन्होंने कहा, “आमिर के बारे में भी मैंने कुछ गलत सलत बोल दिया था, तो मैं सबसे माफी मांगना चाहता हूं…मैं बस इतना चाहता हूं कि जो हमने साथ रहने और खुश रहने का नया कदम उठाया है, वो हम सब मेनटेन करें और हमारा रिश्ता और भी मजबूत हो जाए.” उन्होंने कहा कि ये मेरी दिल की इच्छा और ख्वाहिश है.
मेंटल हेल्थ पर किया ये दावाइस दौरान फैसल खान ने कहा कि जब परिवार मुझे डॉक्टर के पास ले गया तो उनका डाइगनॉसिस गलत हो गया था. उन्होंने कहा, “बाद में कोर्ट ने मुझे सरकारी अस्पताल में भेजा जांच के लिए. तो वहां मुझे क्लीनचिट मिला.” फैसल ने कहा कि शायद डॉक्टरों ने परिवार को मिसलीड कर दिया था, ऐसा हो सकता है. इसलिए परिवार भी इसमें आ गया (यकीन कर लिया). उन्होंने कहा कि मैं केस भी जीत गया था.
पिछले साल अगस्त में फैसल खान ने जो आरोप लगाए थे, उसके बारे में यहां क्लिक कर के पढ़ सकते हैं:फैसल खान ने तोड़ लिया फैमिली के साथ रिश्ता, आमिर खान के साथ बाकियों पर भी लगाए आरोप
फैसल खान ने कहा कि मैं अब बस इतना चाहता हूं कि मेरी फैमिली मुझपर यकीन करे और मुझे समझे, न कि पुरानी बातों में जाए, कि कौन क्या है और कैसा है. उन्होंने कहा कि उनकी फैमिली में कुछ लोगों को उनपर यकीन है और कुछ लोगों को नहीं है. उनका कहना है कि कुछ लोगों को लगता है कि डॉक्टर ही सही हैं. उन्होंने कहा, “अगर आप यही सोचते रहोगे कि ये इंसान ठीक नहीं है, पागल है, तो फिर आप उसका भरोसा कैसे करोगे और उसे समझोगे कैसे?”
फैसल ने इस पोस्ट के जरिए रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया थाकुरान की आयत ने बदला नजरिया
View this post on Instagram
A post shared by Faissal Khan (@faissal.khan)
इस दौरान फैसल खान ने कहा कि कुरान की एक आयत पढ़ने के दौरान उनका नजरिया बदला. वो बताते हैं, “मैं कुछ सालों से कुरान भी पढ़ रहा हूं. पहले अपने मजहब के बारे में जानना चाह रहा हूं, फिर दूसरे मजहब में भी जाऊंगा. मैंने भगवत् गीता जैसी काफी किताबें खरीदी हैं. मैं कुरान पढ़ रहा था. मैंने एक दिन एक आयत पढ़ी. उसमें ऐसा लिखा था कि ‘आपको अपने परिवार के सदस्यों से रिश्ता खत्म नहीं करना चाहिए’. उसे पढ़कर मैं गंभीर हो गया, थोड़ा ध्यान में चला गया कि यार मैंने तो रिश्ते खत्म कर दिए हैं परिवार के साथ. तो मायूस हो गया था.”
फैसल के आरोपों पर परिवार ने बयान दिया था. उसके बारे में यहां क्लिक कर के पढ़ सकते हैं:आमिर ने जबरन एक साल घर में बंद रखाफैसल के गंभीर आरोपों पर अब परिवार ने दिया जवाब
फैसल ने बड़ी बहन को लगा दिया फोनफैसल ने कहा कि मैंने रिश्ता तोड़ा था तो जोड़ने की पहल भी मैंने की. उन्होंने कहा, “मैंने अपनी बहन को फोन किया. उन्होंने तुरंत फोन उठा लिया. मुझे बहुत अच्छा लगा. उन्होंने बताया कि अम्मी की तबीयत ठीक नहीं है. अम्मी आपके बारे में पूछती रहती हैं. तो मैं काफी रोया ये बात सुनकर. मैं फैमिली से टच में नहीं था. मैंने फिर अम्मी से भी बात की…मैं खुद को रोक नहीं पाया और अगले दिन ही फ्लाइट पकड़ी और अम्मी के पास आया. जो परिवार का रिश्ता होता है, मुझे एहसास हुआ कि यही असली रिश्ता है.”
फैसल ने कहा कि मैंने आमिर खान से भी बात की. मुंबई आकर मैंने अपनी अम्मी से माफी मांगी, फिर बड़ी बहन निखत से माफी मांगी, फिर अपने बहनोई से माफी मांगी और आमिर से भी मैंने कहा कि मैंने जो किया, मुझे माफ करें, मुझे ये नहीं करना चाहिए था. मुझे पब्लिकली नहीं करना चाहिए था. वो मुझसे बड़ी गलती हो गई. उन्होंने बताया कि परिवार में मेरा सबने वेलकम किया.