एक झटके में फिर सस्ता हुआ सोना, 2000 के करीब गिरा भाव; चांदी ने बदली करवट
अरिजीता सेन July 02, 2026 11:12 PM

Gold-Silver Rate Today on July 2: सोने की कीमतों में आज भी गिरावट देखने को मिली रही है. आज 2 जुलाई को 4-कैरेट सोने की कीमत 1,44,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसमें कल के मुकाबले 1.3% की गिरावट आई है.

कल देश में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,454 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जिसमें 1,904 रुपये की गिरावट आई है. इसी तरह से भारत में आज 18-कैरेट सोने की कीमत 1,08,412.5 रुपये है, जिसमें कल के मुकाबले प्रति 10 ग्राम 1,428 रुपये की गिरावट आई है. कीमतों में आई इस कमी के हिसाब से आज 24 कैरेट का 1 ग्राम सोना 190 रुपये सस्ता हुआ है. वहीं, 100 ग्राम की कीमत सीधे 19,000 रुपये तक कम हुई है. 

चांदी की कितनी है कीमत?

आज हाजिर बाजार (Spot Market) में निचले स्तरों पर खरीदारी के चलते चांदी की कीमतों में 0.64% की रिकवरी देखी जा रही है. इस तेजी के हिसाब से आज चांदी की कीमत कल के बंद भाव के मुकाबले प्रति किलोग्राम 1,400-1,500 रुपये के बीच महंगी हुई है.

कीमतों में आए सुधार के बाद आज देश के खुदरा बाजारों में चांदी वापस से 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है. कुछ चुनिंदा बाजारों में लोकल टैक्स वगैरह के चलते कीमतें 2,45,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है.  1 ग्राम के हिसाब से देखें, तो चांदी की कीमत कल के मुकाबले करीब 1.50 रुपये बढ़कर 240.10 से 245 रुपये के बीच आ गई है.

क्यों गिर रही सोने की कीमत?

सोने की कीमतों में इस बीच लगातार आ रही गिरावट के चलते लोगों में आगे कीमतें और गिरने का डर है. ऐसे में लोग सोना खरीदने के बजाय इसे बेच रहे हैं. अकेले चालू तिमाही में भारतीयों ने लगभग 50 टन पुराना सोना बेचा है. इससे स्थानीय बाजारों में सप्लाई अचानक से बढ़ गई है, जिससे कीमतें कम हो रही हैं.

सोने की गिरती कीमतों के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. निवेशकों के मन में इस बात का खौफ है कि फेड रिजर्व आगे ब्याज दरों में कटौती करने के बजाय इसे लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है. चूंकि सोने पर कोई ब्याज या डिविडेंड नहीं मिलता है. ऐसे में लोग सोने को छोड़कर सरकारी बॉन्ड्स में पैसा लगा रहे हैं. सोने की डिमांड इसके चलते भी कम हुई है. इधर, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स भी लगातार मजबूत होता जा रहा है, जब डॉलर मजबूत होता है, तो अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में दूसरी करेंसीज के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है इसलिए उसकी मांग कम हुई है. 

कहीं खुशी-कहीं गम! 1 जुलाई को LPG-पेट्रोल हुआ सस्ता तो ये सुविधाएं हुई महंगी, देखें लिस्ट 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.