Vastu Dosh: क्या आपको रात में आते हैं बुरे सपने? वास्तु की ये 4 गलतियां हो सकती हैं कारण
TV9 Bharatvarsh July 03, 2026 12:43 AM

Peaceful Sleep Vastu: कई बार लोग सोते समय डरावने या अजीब तरह के सपने देखते हैं. ये सपने न केवल उन्हें बेचैन कर देते हैं बल्कि उनकी नींद भी खराब कर देते हैं. इससे वे तनाव, चिंता और थकान महसूस करने लग जाते हैं. यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपके बेडरूम में वास्तु दोष इसका मूल कारण हो सकता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे आसपास की ऊर्जा का मन और मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है. अगर आप बेडरूम गलत दिशा में बना है तो आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है. यही नहीं, बेडरूम में गलत दिशा में सोने से निगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है, जिससे बुरे सपने आने की संभावना बढ़ जाती है. आइए कुछ सामान्य वास्तु संबंधी गलतियों को देखें जिनसे बचकर इस समस्या से बचा जा सकता है.

गलत दिशा में सिर रखकर सोना

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोना अशुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे मानसिक बेचैनी और बुरे सपने आने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए, दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर सिर करके सोना बेहतर माना जाता है.

बेड के नीचे गंदगी

बेड के नीचे पुराने जूते, जंग लगे लोहे के सामान, फटे कपड़े, बेकार प्लास्टिक की वस्तुएं, टूटे हुए इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी चीजें रखने से बचें. ऐसा माना जाता है कि ऐसी गंदगी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है, जिससे तनाव हो सकता है और अक्सर नींद में खलल पड़ सकता है.

गलत जगह पर आईना लगाना

यदि बेडरूम में लगा आईना सोते समय आपके शरीर या बिस्तर को प्रतिबिंबित करता है, तो इसे वास्तु दोष माना जाता है. यदि उसको दूसरी जगह लगाना संभव न हो, तो रात को सोने से पहले उसे कपड़े या पर्दे से ढक दें.

बेड के ऊपर डरावनी तस्वीरें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड को छत की बीमों के ठीक नीचे नहीं रखना चाहिए. इसके अलावा, बेडरूम में हिंसक जानवरों, कांटेदार पौधों या नुकीली वस्तुओं की तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि ये चीजें मन में भय, तनाव और चिंता पैदा कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें- रोटी बनाने के बाद रखते हैं उल्टा तवा? घर में बढ़ जाएंगी परेशानियां!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.