तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
मोनिका गुप्ता July 03, 2026 08:12 AM

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा शादी से बंधन में बंधन गई हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी के वीडियोज और फोटोज वायरल हैं. इस शादी में फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए. शैलेश लोढ़ा ने शादी में जमकर एंजॉय भी किया. शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में हुई. 

शादी वायरल इंसाइड वीडियो
शादी में शैलेश लोढ़ा ने डांस किया और सिंगिंग भी की. उनकी सिंगिंग बहुत पसंद की जा रही है. उन्होंने 'यारा तेरी यारी को' गाना गाया. शादी में सूफी और बॉलीवुड सिंगर कैफ साबरी पहुंचे थे. उन्होंने इस शादी को बहुत सिंपल रखा. शादी में शैलेश ने ब्लू कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना था. वो काफी हैंडसम लग रहे थे.

बता दें कि शैलेश की पत्नी का नाम स्वाति लोढ़ा है. शैलेश और स्वाति की एक बेटी स्वरा हैं. वो राइटर हैं. शैलेश लोढ़ा अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं. उन्हें पत्नी और बेटी के साथ स्पॉट नहीं किया जाता है. 

Vicky Kaushal Romantic Post: 'बारिश और तुम', विक्की कौशल ने पत्नी कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, पर्सनल मोमेंट किया शेयर

तारक मेहता से मिली पहचान

शैलेश लोढ़ा के काम की बात करें तो वो एक कवि और एक्टर हैं. उन्हें कवि सम्मेलन में भी देखा जाता है. शैलेश को शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में देखा गया था. इस शो में वो तारक मेहता के रोल में थे. उनका शो में बहुत अहम रोल था और उनके किरदार को बहुत प्यार भी दिया गया था. शैलेश लोढ़ा ने अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर दिया था. लेकिन शो में सालों काम करने के बाद शैलेश ने शो बीच में ही छोड़ दिया.

शैलेश और शो के मेकर असित मोदी संग उनके बीच अनबन हो गई थी. मामला कोर्ट तक पहुंच गया था. बकाया फीस को लेकर मामला था, इस केस को शैलेश लोढ़ा जीत गए थे. शैलेश ने पब्लिक में आकर भी इसके बारे में बात की थी.

Sehar Hone Ko Hai: ऋषिता कोठारी ने छोड़ा 'सेहर होने को है', पार्थ समथान संग झगड़े के बाद मचा था बवाल

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.