आधार ऐप पर नई सुविधा शुरू होने के बाद पहले दो दिनों में अपडेट हुए 2.5 लाख से अधिक ईमेल : केंद्र
Indias News Hindi July 03, 2026 06:42 PM

New Delhi, 3 जुलाई . केंद्र Government ने Friday को कहा कि आधार ऐप पर ईमेल आईडी निशुल्क अपडेट होने की सुविधा एक जुलाई से शुरू होने के बाद पहले दो दिनों में 2.5 से अधिक ईमेल अपडेट हुए हैं.

Government ने कहा कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने निवासियों की सुविधा बढ़ाने की दिशा में एक और कदम उठाते हुए अब लोगों को आधार ऐप के माध्यम से सीधे आधार में अपनी ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने की अनुमति दे दी है, जिससे आधार केंद्र जाने की आवश्यकता समाप्त हो गई है.

यूआईडीएआई के मुताबिक, यह सेवा केवल आधार ऐप के माध्यम से निःशुल्क उपलब्ध है, जो 1 जुलाई, 2026 से छह महीने की अवधि के लिए प्रभावी होगी. इससे निवासियों के लिए अपनी आधार जानकारी को अपडेट रखना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा. भौतिक रूप से आने-जाने की आवश्यकता को समाप्त करके, यह पहल डिजिटल इंडिया के अंतर्गत विकसित India की दिशा में लोगों के अनुकूल डिजिटल सेवा प्रदान करने के लिए यूआईडीएआई की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.

Government ने कहा कि जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया नया आधार ऐप लोगों को अपने स्मार्टफोन से ही मोबाइल नंबर अपडेट और पता अपडेट सहित कई सेवाओं का आसानी से लाभ उठाने में सक्षम बना रहा है.

अब तक 40 लाख से अधिक लोगों ने नए आधार ऐप का उपयोग करके अपने मोबाइल नंबर अपडेट किए हैं. वहीं, लगभग 10 लाख लोगों ने इस ऐप का उपयोग करके अपना पता भी अपडेट किया है.

यूआईडीएआई ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने आधार में ईमेल आईडी जोड़ने और अपडेट करने की सुविधा का लाभ उठा सकता है. इसे आधार ऐप डाउनलोड या अपडेट करके आसानी से किया जा सकता है.

एबीएस

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.