Best Car AC Mode For Rain: अभी भारत के कई प्रदेशों में बेहद ही भीषण गर्मी पड़ रही है. जिसके चलते लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब कुछ ही दिनों में सभी प्रदेशों में मानसून दस्तक देने वाला है. जिसके चलते लोगों को तो गर्मी से राहत मिलती है लेकिन कार चालकों के लिए आफत आ सकती है. मानसून के मौसम में हवा की उमस और केबिन का तापमान मिलकर कार के शीशों पर ऐसी धुंध जमा देते हैं कि आगे का रास्ता दिखना ही बंद हो जाता है.
ऐसे में कार का एसी ऑन करना मजबूरी बन जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानसून के दिनों में 90% लोग कार एसी का गलत मोड इस्तेमाल करते हैं. ज्यादा लोग वही पुराना कूल मोड चलाते रहते हैं. लेकिन आज हम आपको बतायेंगे कि मानसून में एसी का सही मोड क्या है.
बता दें कि, जब भी बारिश में सफर करते हैं और उस दौरान कार के अंदर फॉग या धुंध जमने लगे तो सबसे पहले अपने कार एसी के रीसर्क्युलेशन मोड को बंद करके फ्रेश एयर मोड को ऑन कर दें. जबकि कार के डैशबोर्ड पर एक बटन होता है जिसमें बाहर से कार के अंदर आता हुआ तीर का निशान बना होता है.
इसे दबाने से कार बाहर की ताजी हवा को अंदर खींचती है. यह बाहर और अंदर के तापमान के अंतर को कम करता है, जिससे शीशों पर जमी हुई भाप और धुंध पलक झपकते ही गायब हो जाती है. इससे आपको रोड पर साफ दिखेगा और ड्राइव में सुरक्षित होगी.
Airbag के अंदर आखिर होता क्या है, जानें कैसे बचती है आपकी जान?
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बारिश के दिनों में विंडशील्ड को बिल्कुल साफ रखने के लिए कारों में डिफॉगर दिए जाते हैं. कार के एसी वेंट्स के रुख को सीधे सामने के शीशे की तरफ सेट करें तो जिसे फ्रंट डिफॉगर मोड कहा जाता है.
इसके अलावा अगर आपकी कार में रियर डिफॉगर का बटन है तो उसे भी ऑन कर दें. यह शीशे को हल्का सा गर्म करता है जिससे पीछे की तरफ जमी पानी की बूंदें और धुंध साफ हो जाती है और पीछे का ट्रैफिक आसानी से दिखता है.
बता दें कि, अक्सर लोग बारिश में भी कार के एसी का तापमान 16 या 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं. ऐसा करने से कार के अंदर का शीशा जरूरत से ज्यादा ठंडा हो जाता है. जिसके कारण कार के बाहर की तरफ धुंध जमने लगती है और वाइपर चलाने के बाद भी शीशा साफ नहीं होता.
मानसून में सबसे बेस्ट सेटिंग यह है कि आप कार के तापमान को 22 से 24 डिग्री के बीच सेट करके रखें. इससे केबिन की उमस भी खत्म होगी और शीशों पर बाहर या अंदर कहीं भी धुंध नहीं जमेगी. अगर आप यह ट्रिक अपना लेते हैं तो मानसून में भी आपको ड्राइव करने में दिक्कत नहीं होगी.
BAT-BMS एप से कैसे बचाएं अपना ई-रिक्शा, किन तरीकों से बंद कर सकते हैं बैटरी का ब्लूटूथ?