Dharman: रजनीकांत की फिल्म बनाना आसान नहीं! 'धर्मन' के डायरेक्टर बोले- मैं बहुत नर्वस हूं
TV9 Bharatvarsh July 04, 2026 04:43 PM

Ashwath Marimuthu on Dharman: एक तरफ जहां रजनीकांत की ‘जेलर 2’ को लेकर काफी बज बना हुआ है, तो दूसरी तरफ उनके दूसरे प्रोजेक्ट ‘धर्मन’ को लेकर भी ऑडियंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. फिल्म का ऐलान होने के बाद से ही इसकी हर छोटी-बड़ी अपडेट सुर्खियां बटोर रही है. इस बीच फिल्म के डायरेक्टर अश्वथ मरिमुथु इस प्रोजेक्ट को लेकर खुलकर बात की. अश्वथ मरिमुथु ने एक हालिया बातचीत में इस फिल्म से लेकर रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिलने के बारे में बात की और बताया कि इस प्रोजेक्ट को लेकर वो जितने ज्यादा एक्साइटेड हैं, उससे कहीं ज्यादा नर्वस भी हैं.

रजनीकांत की थलाइवर 173 को ‘धर्मन’ नाम दिया गया है, जिसे पहले कोई और डायरेक्ट करने वाला था. लेकिन फिर इस प्रोजेक्ट को लेकर कई बदलाव किए गए और आखिरकार अश्वथ मरिमुथु को इसका डायरेक्टर चुना गया. एक हालिया इंटरव्यू में अश्वथ मारिमुथु ने कहा कि जब भी वो इस प्रोजेक्ट के बारे में सोचते हैं, तो उन्हें घबराहट होती है. डायरेक्टर अश्वथ मरिमुथु ने माना कि रजनीकांत जैसे दिग्गज स्टार के साथ काम करना उनके लिए जितना रोमांचक है, उतना ही नर्वस करने वाला भी है.

डायरेक्टर ने क्या कुछ कहा?

‘धर्मन’ के डायरेक्टर अश्वथ मरिमुथु ने कहा, “धर्मन’ मेरे लिए अब तक की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. जब भी मैं इसके बारे में सोचता हूं, तो घबरा जाता हूं. इसलिए मैंने रजनी सर से कहा कि मैं बिना ज्यादा सोचे-समझे बस काम का मजा ले रहा हूं. उनके साथ काम करना बहुत कम्फर्टेबल है. ‘धर्मन’ एक बेहतरीन फिल्म होगी. इसमें रजनी सर का स्वैग और मेरा स्टाइल दोनों देखने को मिलेंगे.”

यह भी पढ़ें – फिल्म का टाइटल रिवील कमल हासन की धर्मन में डेडली डॉक्टर बने रजनीकांत, फर्स्ट लुक में उड़ाया गर्दा

धर्मन कब रिलीज होगी?

धर्मन की बात करें तो रजनीकांत इस अपकमिंग फिल्म में एक खूंखार डॉक्टर की भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म को उलगनायगन कमल हासन प्रोड्यूस कर रहे हैं. ‘ड्रैगन’ और ‘ओह माय कडावुले’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अश्वथ मारिमुथु इसके डायरेक्टर हैं. जबकि अनिरुद्ध रविचंदर इसका म्यूजिक बना रहे हैं. इस फिल्म में सिमरन, योगी बाबू और राशी खन्ना जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. ‘धर्मन’ शूटिंग चैन्नई में चल रही है और ये 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.