LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, जानिए घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट
सृष्टि July 04, 2026 06:12 PM

LPG Cylinder Price Today: जुलाई महीने की शुरुआत के साथ कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी थीं. इस बार घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों और कमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए अलग-अलग अपडेट आया है. एक तरफ जहां 14 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती की गई है. ये सारी नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हैं.

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम
देशभर में घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में इस महीने भी कोई बदलाव नहीं हुआ है यानी आम उपभोक्ताओं को फिलहाल पुराने रेट पर ही गैस सिलेंडर मिलेगा. तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं, लेकिन इस बार घरेलू ग्राहकों को राहत देते हुए कीमतें स्थिर रखी गई हैं.

क्या आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? सुबह 6 बजे आया नया अपडेट, चेक करें लेटेस्ट रेट

कमर्शियल LPG सिलेंडर
होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कारोबारियों के लिए राहत की खबर है. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹183.50 तक की कटौती की गई है. राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹2,930 में मिलेगा. 

हर महीने क्यों बदलती हैं कीमतें?
एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर, परिवहन लागत और सरकारी नीतियों के आधार पर तय की जाती हैं. इसी वजह से हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां नई दरें जारी करती हैं.

ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे

ऐसे चेक करें सिलेंडर का रेट
अगर आप अपने शहर में घरेलू या कमर्शियल LPG सिलेंडर की ताजा कीमत जानना चाहते हैं, तो इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर जाकर आसानी से जानकारी ले सकते हैं. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.