दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स कोटे के तहत एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो स्टूडेंट्स फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी या अन्य खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है, हालांकि केवल अच्छा खिलाड़ी होना ही पर्याप्त नहीं है. स्पोर्ट्स कोटे से एडमिशन पाने के लिए CUET UG एग्जाम देना, CSAS पोर्टल पर आवेदन करना, खेल सर्टिफिकेट जमा करना और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ट्रायल में सफल प्रदर्शन करना जरूरी होगा. इन सभी चरणों के बाद संयुक्त मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा.
स्पोर्ट्स कोटे से ऐसे मिलेगा एडमिशनदिल्ली विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटे के तहत एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए सबसे पहले CUET UG 2026 में शामिल होना अनिवार्य है. इसके बाद उम्मीदवारों को डीयू के कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर आवेदन करते समय स्पोर्ट्स कोटे का विकल्प चुनना होगा. इसी आवेदन के जरिए छात्रों को ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा.
अधिकतम तीन खेलों में कर सकते हैं आवेदनउम्मीदवार स्पोर्ट्स कोटे के तहत अधिकतम तीन खेलों का चयन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान 1 मई 2023 से 30 अप्रैल 2026 के बीच प्राप्त अधिकतम पांच मेरिट या पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट अपलोड करने होंगे. केवल मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं के प्रमाणपत्र ही स्वीकार किए जाएंगे.
ट्रायल और CUET से बनेगी मेरिटस्पोर्ट्स कोटे में फाइनल मेरिट लिस्ट CUET UG और स्पोर्ट्स ट्रायल के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. कुल 50 प्रतिशत वेटेज CUET स्कोर को मिलेगा, जबकि बाकी 50 प्रतिशत वेटेज स्पोर्ट्स प्रदर्शन को दिया जाएगा. इसमें 30 प्रतिशत अंक खेल प्रमाणपत्रों और 20 प्रतिशत अंक फिजिकल फिटनेस और प्रदर्शन परीक्षण के होंगे.
28 खेलों में मिलेगा एडमिशनइस बार विश्वविद्यालय फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, तैराकी, शूटिंग, कुश्ती, टेनिस, जूडो, ताइक्वांडो, चेस, जिम्नास्टिक समेत कुल 28 खेलों में स्पोर्ट्स कोटे के तहत एडमिशन देगा.
इतनी सीटों पर मिलेगा मौकासत्र 2026-27 में डीयू ने ECA और स्पोर्ट्स कैटेगरी के लिए कुल 5 प्रतिशत सुपरन्यूमेरेरी सीटें निर्धारित की हैं. करीब 65 कॉलेजों में लगभग 1,370 स्पोर्ट्स सीटों सहित दोनों श्रेणियों को मिलाकर करीब 3,550 अतिरिक्त सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा.
इन बातों का रखें खास ध्यान