Rajyog in Kundali: जन्म कुंडली में ग्रहों की वो स्थितियां, जिनके कारण नहीं मिलता राजयोग का भी शुभ फल
TV9 Bharatvarsh July 04, 2026 09:43 PM

Astrology Secrets: धरती पर जन्म लेने वाले हर इंसान की कहानी ग्रह और नक्षत्रों की चाल के हिसाब से चलती है. व्यक्ति के जन्म के समय और उसके बाद के जीवन में ग्रह और नक्षत्रों की चाल बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल ही व्यक्ति के स्वभाव और उसके जीवन की सब स्थितियां तय करती हैं, जिनका विश्लेषण ज्योतिषविद जन्म कुंडली के माध्यम से करते हैं.

कुंडली में ग्रहों की युति, दृष्टि आदि से कई तरह के राजयोग बनते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुंडली में राजयोग होते हुए भी व्यक्ति को उसके शुभ परिणाम नहीं प्राप्त नहीं होते हैं. ज्योतिषविद इसके पीछे का कारण कुंडली में बैठे ग्रहों की स्थितियों को बताते हैं. कई बार ग्रहों की स्थितियां कुंडली में ऐसी बन जाती हैं कि जीवन पर राजयोग का प्रभाव भी शुभ नहीं पड़ता है.

ग्रहों की इन स्थितियों में नहीं मिलता राजयोग का शुभ फल

कुंडली में राजयोग का निर्माण करने वाले ग्रहों की षड्बल में स्थिति कमजोर होती है, तो वो ग्रह राजयोग का शुभ फल देने में असमर्थ रहते हैं. कुंडली में राजयोग बनाने वाले ग्रहों पर अगर राहु-केतु या शनि जैसे क्रूर ग्रहों की दृष्टि पड़ती है, तो ग्रहों द्वारा बनाए गए राजयोग का शुभ प्रभाव नष्ट हो जाते हैं. कुंडली में छठे, आठवें और बाहरवें भाव को त्रिक भाव कहते हैं.

इन भावों के स्वामी के साथ यदि राजयोग बनाने वाले ग्रहों का संबंध होता है, तब भी राजयोग का शुभ परिणाम प्राप्त नहीं हो पाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राजयोग बनाने वाले ग्रह दशा या अंतर्दशा की स्थिति में ही उसका शुभ परिणाम दे सकते हैं. अगर राजयोग बनाने वाले ग्रहों की दशा या अंतर्दशा नहीं है, तो राजयोग का प्रभाव देखने को नहीं मिलता. राजयोग बनाने वाले ग्रहों के नीच राशि में होने या अस्त होने पर भी राजयोग के शुभ परिणाम व्यक्ति को प्राप्त नहीं होते.

राजयोग का शुभ परिणाम पाने के लिए उपाय

कुंडली में अगर राजयोग सूर्य, गुरु, केतु बनाया है, तो विष्णु जी की अराधना, शनि, राहु, चंद्रमा अगर राजयोग कारक हों तो शिव पूजा, मंगल राजयोग का कारक ग्रह हो तो बजरंगबली की पूजा, शुक्र अगर कुंडली में राजयोग का कारक हो तो माता लक्ष्मी की पूजा और बुध अगर कुंडली में राजयोग कारक हो तो भगवान गणेश की पूजा से राजयोग के शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra 2026: कौन खींच सकता है जगन्नाथ जी का रथ? जान लें ये खास नियम

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.