गौरव-आकांक्षा के तलाक पर कुनिका सदानंद को नहीं हुई हैरानी, अशनूर-बसीर समेत इन सेलेब्स ने किया रिएक्ट
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 05, 2026 04:12 AM

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' इन दिनों खूब सुर्खियों में है. हालांकि शो की शुरुआत में ही एक ऐसा खुलासा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. पॉपुलर टीवी एक्टर गौरव खन्ना की वाइफ आकांक्षा चमोला ने अपने रिश्ते को लेकर बताया कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे है और तलाक लेने वाले हैं. इसी बीच टीवी के कई कलाकारों ने इस मामले पर रिएक्ट किया हैं. 

कुनिका ने दिया बड़ा बयान

गौरव खन्ना के साथ बिग बॉस 19 में नजर आने वाली एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में उनके तलाक पर कहा कि ये खबर उनके लिए हैरान करने वाली नहीं थी. उन्हें पहले से लगता था कि आकांक्षा बच्ची की तरह है और गौरव बहुत बड़े और मेच्योर हैं. उन्हें दोनों कभी पति-पत्नी की तरह लगे ही नहीं, वो शादी के 10 साल बाद भी गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की तरह लगते हैं.

वहीं बिग बॉस में भी आकांक्षा को लेकर गौरव ने कहा था कि उनका घर बहुत समय से बंद है और आकांक्षा अपनी मम्मी के साथ रहती हैं. ये सुनकर कुनिका को हैरानी हुई थी, हालांकि इसके बारे में उन्होंने ज्यादा पूछना सही नहीं समझा. 

कई सेलेब्स ने किया रिएक्ट 

वहीं, अशनूर कौर ने गौरव और आकांक्षा के तलाक पर कहा कि ये दिल तोड़ने वाला है. हालांकि उन दोनों की अपनी अंडरस्टैंडिंग हैं और वो उनका पर्सनल मैटर है, तो मैं ज्यादा नहीं बोल सकती. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KHALID FAISAL (@filmycrazies)

‘मातृभूमि’ को लेकर सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट विवाद की खबरें झूठी, 'सलमान खान फिल्म्स' ने दी सफाई

साथ ही अर्चना गौतम ने कहा, 'तलाक की खबर सुनकर मुझे भी बहुत बड़ा झटका लगा है, लेकिन मुझे लग रहा है कि ये फेक न्यूज है. वो आगे सब ठीक हो जाएगा क्योंकि ये सिर्फ शो के लिए है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Buzzzooka Spotlight (@buzzzookaspotlight)

इसके अलावा बसीर अली ने भी कहा, 'ये बहुत सैड न्यूज है. लेकिन गौरव भाई ने खुद कहा कि वो आकांक्षा को सपोर्ट करते है, तो इसपर मैं क्या ही बोलूं. ये उनकी पर्सनल बात है और एक बात को पकड़कर सोशल मीडिया पर बड़ा बनाना जरूरी नहीं है. हालांकि शो की बात करूं, तो वो अच्छा खेल रही हैं.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KHALID FAISAL (@filmycrazies)

2016 में हुई थी शादी 

बता दें कि गौरव और आकांक्षा ने नवंबर 2016 में शादी की थी. गौरव ने एक ऑडिशन में उन्हें देखते ही पसंद कर लिया था, जिसके 8 से 9 महीने बाद दोनों ने शादी कर ली. कुछ समय पहले ही गौरव बिग बॉस 19 में नजर आए, जहां आकांक्षा भी उनसे मिलने पहुंची और उनके बीच का प्यार दर्शकों को बहुत पसंद आया. हालांकि तलाक की खबरों ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया हैं. 

Peddi OTT Release: 'पेड्डी' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे राम चरण की ये फिल्म

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.