टीवी के पसंदीदा शोज के अपकमिंग एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा और बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. कहीं रिश्तों में नई दरार आएगी तो कहीं छिपे राज सामने आएंगे. वहीं, कुछ किरदारों की जिंदगी ऐसे मोड़ पर पहुंचेगी, जो शो की पूरी कहानी बदल देगी. आइए जानते हैं 5 टीवी शोज के स्पॉइलर्स.
'गंगा माई की बेटियां'
टीवी सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' के अपकमिंग एपिसोड में गंगा और सोनी को बिना एडवांस के 1000 मिठाई के डिब्बों का बड़ा ऑर्डर मिलेगा, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी. वहीं, स्नेहा अपने प्यार और धैर्य से दुर्गावती का दिल जीत लेगी. दूसरी ओर, शेखर की मां उसकी दूसरी शादी का ऐलान कर देगी, जबकि सोनी को लेकर सहाना की चिंता भी बढ़ती नजर आएगी.
'अनुपमा'
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में राही अपनी मां अनुपमा पर शाह परिवार का घर तोड़ने का आरोप लगाएगी, जिससे उसे बड़ा झटका लगेगा. वहीं, बा अनुपमा से कहेंगी कि प्रेरणा, अंश के लिए सही लड़की नहीं है. दूसरी ओर, पाखी बंकू पर चोरी का आरोप लगाएगी, लेकिन अनुपमा उसे बेगुनाह साबित कर देगी. इसके अलावा, प्रेम और बंकू के बीच पैसों और एक डायरी से जुड़ा एक बड़ा राज भी सामने आने वाला है.