Masik Shivratri July 2026: जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें डेट, शिव पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
TV9 Bharatvarsh July 06, 2026 12:43 AM

Masik Shivratri July 2026: हर माह के कृष्ण की चतुर्दशी तिथि का दिन भगवाान शिव के भक्तों के लिए बड़ा खास होता है, क्योंकि भगवान शिव के भक्त इस दिन मासिक शिवरात्रि का पावन व्रत रखते हैं. भक्त इस दिन व्रत रखने के साथ साथ पूरे विधि-विधान से अपने आराध्य का पूजन करते हैंं और उसने सुख-समृद्धि की कामना करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

महादेव की कृपा से जीवन में अन्न और धन की कोई कमी नहीं रहती. इतना ही नहीं जीवन के सारे संकट और बाधाएं दूर हो जाती हैं. जुलाई महीने की आषाढ़ माह मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाने वाला है. द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई में आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि का व्रत 12 जुलाई के दिन रखा जाएगा. आइए जानते हैं कि इस दिन शिव पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? साथ ही जानते हैं शिव पूजा की विधि.

जुलाई मासिक शिवरात्रि तिथि (Masik Shivratri July 2026 Tithi)

  • द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई में आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि की तिथि की शुरुआत रात को 10 बजकर 29 मिनट पर हो रही है.
  • वहीं इस तिथि का समापन 13 जुलाई को शाम को 06 बजकर 49 मिनट पर होगा.

मासिक शिवरात्रि के दिन निशिता काल में शिव पूजन किया जाता है. आषाढ़ माह की मासिक शिवरात्रि पर निशिता काल 12 जुलाई को रविवार के दिन प्राप्त हो रहा है. ऐसे में निशिता काल के अनुसार, मासिक शिवरात्रि व्रत 12 जुलाई को रविवार के दिन रखा जाएगा.

जुलाई मासिक शिवरात्रि पूजा मुहूर्त (Masik Shivratri July 2026 Puja Muhurat)

मासिक शिवरात्रि के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त 12 जुलाई को बीच रात 12 बजकर 07 मिनट से लेकर बीच रात 12 बजकर 47 मिनट तक रहेगा.

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि ( Masik Shivratri Puja Vidhi)

मासिक शिवरात्रि के दिन घर के मंदिर या शिवालय में भगवान शिव की पूजा का संकल्प लें. शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें. इसके बाद बेलपत्र, धतूरा, आक का फूल और सफेद चंदन चढ़ाएं. शिव को भांग, फल और मिठाई का भोग अर्पित करें. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और शिव चालीसा पढ़ें. रात के समय निशिता काल में फिर से शिवलिंग का अभिषेक कर आरती करें.

ये भी पढ़ें: Sawan 2026: सावन में करें इन चीजों का दान, ग्रह दोष होंगे शांत और घर आएगी सुख-समृद्धि!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.