राम मंदिर चंदा चोरी: गोपाल राव को बैठक में जाने से रोका, जानिए ट्रस्ट की मीटिंग में क्या-क्या हुआ
TV9 Bharatvarsh July 06, 2026 09:43 PM

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक चल रही है. इस बैठक में चपंत राय और अनिल मिश्रा मौजूद नहीं हैं. कहा जा रहा है कि उन्हें बैठक में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि दोनों को अयोध्या में ही मौजूद होने की बात कही जा रही है. इसी बीच बैठक के दौरान जब गोपाल राय वहां पहुंचे तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया. सूत्रों के मुताबिक, चंपत और अनिल मिश्रा के बाद गोपाल राय भी चंदा चोरी विवाद में फंसे हैं. इसी वजह से उन्हें ट्रस्ट की बैठक में शामिल होने से रोका गया है.

ट्रस्ट की बैठक में क्या-क्या हुआ?

राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर अयोध्या में ट्रस्ट की बैठक 3 बजे शुरू होनी थी, लेकिन ये बैठक करीब एक घंटा लेट करीब 4 बजे शुरू हुई है. पहले कहा जा रहा था कि इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा मौजूद रहेंगे. क्योंकि चंदा चोरी विवाद में नाम आने के बाद दोनों ने ही अपने पदो से इस्तीफा दे दिया था. ट्रस्ट की बैठक में दोनों शामिल नहीं हुए. इस बीच गोपाल राय भी बैठक में शामिल होने पहुंचे, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया है. इस बीच ट्रस्ट के सदस्यों ने चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर कर लिया. अब दोनों ट्रस्ट के सदस्य नहीं रहेंगे.

ट्रस्ट के सदस्यों ने SIT की जांच को बताया सही

बैठक में शामिल ट्रस्ट के सदस्य गोविंद देव गिरी ने कहा कि इस प्रकरण से करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंची है. राम मंदिर चंदे को लेकर भी कई खामियां मिली है. इस बीच अन्य सदस्यों ने कहा कि इस मामले में को लेकर पूरे देश में गलत संदेश जा रहा है. बैठक में व्यवस्था को पहले से ज्यादा बेहतर करने पर जोर दिया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी द्वारा गठित SIT की जांच भी ट्रस्ट के सदस्यों ने भरोसा जताया है. सदस्यों ने कहा कि एसआईटी ने सही जांच की है.

गोपाल राय को लेकर भी जल्द बड़ा फैसला

बैठक में शामिल होने के लिए ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मणिरामदास की अध्यक्षता में ट्रस्ट के सदस्यों ने यह फैसला लिया है. सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान महंत दीनेन्द्र दास ने गोपाल राव का भी नाम लिया है. माना जा रहा है कि जल्द ही गोपाल राय को लेकर भी बड़ा फैसला किया जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट में बदलाव को लेकर भी सहमति बन गई है. जल्द ही इसका ऐलान भी किया जा सकता है. हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.