बिना बैंक अकाउंट के भी बना सकते हैं UPI ID, Pocket UPI, Paytm Wallet और दूसरे ऑप्शंस की भी लें जानकारी
अरिजीता सेन July 06, 2026 10:42 PM

UPI ID without Bank Account: डिजिटलाइजेशन के इस दौर में अब छोटे से छोटा काम ऑनलाइन होने लगा है. बिल पेमेंट से लेकर शॉपिंग करने तक हर जगह अमूमन लोग आजकल UPI के जरिए फोन से चुटकियों में पेमेंट कर देते हैं. इससे कैश कैरी करने की भी कोई झंझट नहीं रहती और न ही छुट्टे पैसे के लिए परेशान होने की जरूरत पड़ती है. हालांकि, भारत में आमतौर पर UPI ट्रांजैक्शन के लिए यूजर्स के पास UPI ऐप से जुड़ा एक बैंक अकाउंट होना जरूरी है.  

बैंक अकाउंट से लिंक्ड वॉलेट-बेस्ड UPI सर्विस की मदद से आप UPI ID बनाकर मोबाइल रिचार्ज से लेकर फंड तक ट्रांसफर कर सकते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि अब आप Paytm वॉलेट, PhonePe वॉलेट जैसी सर्विस के जरिए भी बिना बैंक अकाउंट के भी UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं:- 

बिना बैंक अकाउंट के भी हो जाएगा काम 

भारत में सभी डिजिटल ट्रांजैक्शन में UPI की हिस्सेदारी 85% है. डिजिटल ट्रांजैक्शन को कंट्रोल करने वाली संस्थाएं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और NPCI के दिए सिस्टम के तहत आप पारंपरिक बैंक अकाउंट के बिना भी UPI ID बना सकते हैं. इसका टेक्निकल इंफ्रास्ट्रक्चर बैंक अकाउंट के बजाय वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (VPA) को डिजिटल वॉलेट से जोड़कर बिना बैंक से जुड़ी UPI ID को काम करने लायक बनाता है. इसके लिए किसी मुश्किल सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती और न ही अलग से कोई चार्ज देना पड़ता है.

बड़े काम के ये ऐप्स

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.