Raveena Tandon On Aishwarya Rai: अपनी खूबसूरती के लिए भी दर्शकों के दिलों में समाने वाली ऐश्वर्या राय को कई बार अपने लुक्स और वजन के लिए ट्रोल भी होना पड़ा है. हाल ही में वो जब कान्स फिल्म फेस्टविल में शामिल हुई थीं तो एक्ट्रेस को देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था. लोगों ने उनके बढे हुए वजन का मजाक उड़ाते हुए उनकी बॉडी शेमिंग की थी. कई सेलेब्स ने इसके बाद ऐश्वर्या का समर्थन किया था. वहीं अब दिग्गज एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ऐश्वर्या की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें ग्लोबल आइकन बताया है.
ऐश्वर्या राय ने किया रवीना टंडन का सपोर्ट
ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग को रवीना ने बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित बताया है. उन्होंने एक्ट्रेस के सपोर्ट में पीटीआई से कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण और बहुत गलत है. किसी महिला की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया, उसके वज़न या उसके कपड़ों के चुनाव पर लगातार और हद से ज़्यादा ध्यान देना हमारे डिजिटल कल्चर की एक खराब आदत है.'
ये भी पढ़ें: राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी' अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
ऐश्वर्या सच में एक ग्लोबल आइकन हैं
ऐश्वर्या को लेकर रवीना ने आगे कहा, 'ऐश्वर्या सच में एक ग्लोबल आइकन हैं, जिन्होंने दशकों से इंटरनेशनल मंचों पर बहुत सम्मान और शालीनता के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया है. इतने बड़े कद, उपलब्धियों और समझदारी वाली महिला को सिर्फ़ एक खराब कैमरा एंगल या एक्सपेरिमेंटल ड्रेस तक सीमित कर देना बहुत ही घटिया व्यवहार है.'

कंगना-माधुरी ने भी किया था ऐश्वर्या का समर्थन
रवीना टंडन से पहले कंगना रनौत और माधुरी दीक्षित जैसी टॉप क्लास एक्ट्रेसेस ने भी ऐश्वर्या राय का समर्थन किया था. माधुरी ने भी ऐश्वर्या को ग्लोबल आइकन बताया था और इंडस्ट्री में दिए गए उनके योगदान पर बात करते हुए उनकी तारीफ की थी.
रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आ रही हैं. 26 जून को रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, किरण कुमार, तुषार कपूर, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज सहित 30 से ज्यादा स्टार्स हैं.