Ranveer Singh Birthday: बॉलीवुड के 'धुरंधर' यानी रणवीर सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. मुंबई में 6 जुलाई 1985 को उनका जन्म हुआ था. आज उनके बर्थडे के खास मौके पर हम आपको एक्टर की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प और खास बातें बताने जा रहे हैं. हम आपक ये भी बताएंगे कि आखिर बॉलीवुड में बतौर एक्टर अपनी शुरुआत करने से पहले वो क्या करते थे?
रणवीर का पूरा नाम और सोनम-अनिल से खास कनेक्शन
रणवीर सिंह के पिता का नाम जगजीत सिंह भावनानी और मां का नाम अंजू भावनानी है. वहीं रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है. हालांकि एक्टर बनने एक बाद उन्होंने अपने नाम से भावनानी सरनेम हटा लिया था. एक्ट्रेस सोनम कपूर उनकी कजिन हैं. सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर और रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी भी कजिन बहनें हैं. इस हिसाब से अनिल कपूर जैसे दिग्गज रणवीर के मौसा भी हैं.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें: दूसरी बार पिता बने 'इंडियन आइडल 12' के सिंगर मोहम्मद दानिश, दिखाई बेटी की पहली झलक, देखें वीडियो
रणवीर सिंह की एजुकेशन की बात करें तो एक्टर ने मुंबई के लर्नर्स एकेडमी से पढ़ाई की थी. वहीं वोग की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी से टेलीकम्युनिकेशंस में बीए की डिग्री हासिल की थी. जबकि बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने छोटे-मोटे काम भी किए थे.
वोग की रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह ने कभी कैफे में सर्वर के तौर पर पार्ट टाइम नौकरी की थी. वहीं मुंबई में अभिनेता ने कभी एडवरटाइजिंग एजेंसियों के लिए बतौर कॉपीराइटर भी काम किया था. हालांकि उनकी एक्टिंग में भी दिलचस्पी थी और साल 2010 में उनका एक्टर बनने का सपना पूरा हो गया था.
रणवीर सिंह स्ट्रगल के दौरान काम के लिए इधर-उधर ऑडिशन दिया करते थे. एक बार उन्हें यशराज फिल्म्स की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' का ऑडिशन देने का मौका मिला. मेकर्स को उनका ऑडिशन इतना अच्छा लगा कि एक्टर को साइन कर लिया गया और इसके जरिए साल 2010 में उनका बतौर एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू हुआ. इसमें उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आई थीं. दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था.
रणवीर ने इसके बाद गोलियों की रासलीला: रामलीला, गुंडे, गली बॉय और बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों से फेम हासिल किया. लेकिन, करियर के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 2018 की फिल्म 'पद्मावत' साबित हुई. इसमें उन्होंने अलाउद्दीन खिलजी का निगेटिव और बेहद दमदार किरदार निभाया था. निगेटिव रोल में भी वो दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुए थे.
View this post on Instagram
रणवीर के करियर के लिए साल 2025 में आई 'धुरंधर' और साल 2026 में आई 'धुरंधर 2' सबसे बड़ी साबित हुई. इनमें से धुरंधर 2 तो भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है. इन दोनों फिल्मों ने रणवीर की लाइफ में बहुत बड़ा बदलाव लाने का काम किया है. इनके जरिए इंडस्ट्री में उनका दबदबा और सम्मान और बढ़ चुका है.