'परफेक्ट बनाने तक करते रहेंगे शादी', आमिर की तीसरी मैरिज पर सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल
निशा शर्मा July 07, 2026 04:42 AM

आमिर खान ने रविवार, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की थी. अब कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन सबके बीच सलमान खान की भी एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में सलमान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की तीसरी शादी पर चुटकी लेते नजर आ रहे हैं.

सलमान खान ने आमिर खान की तीसरी शादी पर ली थी चुटकी
दरअसल सलमान खान की ये पुरानी वीडियो 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान की है. इस वीडियो में कपिल शर्मा ने आमिर की लव लाइफ को लेकर सलमान को चिढ़ाया था. आमिर द्वारा गौरी को दुनिया से मिलवाने का जिक्र करते हुए कपिल ने कहा, "आमिर सर ने अभी सबको अपनी गर्लफ्रेंड से इंट्रोड्यूस कराया है और आप तो उनसे 6 महीने छोटे भी हो, वो रुक नहीं रहे, आप कर नहीं रहे."

कपिल शर्मा की ये बात सुनकर सलमान खान मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं, "देखो यार आमिर की बात ही कुछ और है. आमिर एक आउटस्टैंडिंग पर्सनैलिटी हैं. पूरी दुनिया जानती है कि वह एक परफेक्शनिस्ट हैं. जब तक वो शादी को एक दम परफेक्ट नहीं कर लेगा, वो करते जायेगा.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

:-Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड

आमिर ने गौरी संग की है रजिस्टर्ड मैरिज
इस बीच बता दें कि आमिर खान ने रविवार को मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर पर गौरी स्प्राट से एक रजिस्टर्ड सेरेमनी में शादी की. इस इंटीमेट वेडिंग में कपल के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. वहीं फिल्म इंडस्ट्री से आशुतोष गोवारिकर से लेकर एली अवारम और रिया चक्रवर्ती आमिर और गौरी की शादी में शरीक हुए. बता दें कि आमिर खान ने अपने 60वें बर्थडे के मौके पर गौरी को इंट्रोड्यूस कराया था. आमिर ने बताया था कि वह और गौरी एक-दूसरे को 25 साल से ज़्यादा समय से जानते हैं. हालाँकि, उनके बीच रोमांटिक रिश्ता हाल ही में शुरू हुआ था. 


आमिर खान की गौरी संग है तीसरी शादी
इसी के साथ ये भी बता दें कि आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी है. इससे पहले उनकी दो शादियां टूट चुकी हैं. एक्टर ने पहली शादी रीना दत्ता से की थी जिनसे उनके दो बच्चे हैं जुनैद खान और इरा खान. आमिर और रीना साल 2002 में अलग हो गए थे. वहीं साल 2005 में आमिर ने फिल्म मेकर किरण राव संग शादी रचाई. इस जोड़ी का एक बेटा आजाद है. इनका 2021 में तलाक हो गया था.

:-Alpha BO Collection Day 3: 'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 3 फिल्मों को चटाई धूल, बना दिया ये रिकॉर्ड

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.