कृति ने बताया कि उस समय उन्हें फिल्म के किरदार के लिए वजन बढ़ाना था.एग फ्रीज कराने के प्रोसेस में शरीर थोड़ा फूल सकता है, इसलिए उन्हें लगा कि यही इसके लिए सबसे सही समय है. बस फिर क्या था उन्होंने अपने एग्ज फ्रीज करवा लिए.
कृति ने कहा कि किसी ने उन्हें सलाह दी थी कि अगर मौका हो तो एग फ्रीज कराना खुद को दिया जाने वाला सबसे अच्छा तोहफा है. यह बात उनके मन में लंबे समय तक बनी रही. जब ‘मिमी’ के लिए वजन बढ़ाने की बात आई तो कृति ने सोचा कि अब एग फ्रीज कराने का सही समय है.
कृति ने बताया कि एग फ्रीज कराने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन लेने पड़ते हैं, जिससे कुछ समय के लिए शरीर में सूजन या वजन बढ़ने जैसा महसूस हो सकता है. इसलिए उन्होंने इसे फिल्म की तैयारी के साथ ही करवाना बेहतर समझा था.
कृति का मानना है कि अगर किसी महिला के पास यह ऑप्शन मौजूद है, तो एग फ्रीज कराना भविष्य के लिए एक अच्छा फैसला हो सकता है. उनके मुताबिक, यह खुद को दिया जाने वाला एक बड़ा और समझदारी भरा तोहफा है.