Jaipur Hit and Run: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज एक दिल दहला देने वाला हिट एंड रन का मामला सामने आया. अजमेर रोड स्थित 200 फीट बायपास के आगे तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक बेकाबू ट्राला ने सड़क किनारे सामान बेच रहे परिवार को कुचल दिया. इस भीषण हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
बताया जाता है कि ट्राला तेज गति से अजमेर रोड की ओर जा रहा था. इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्राला सड़क किनारे लगे डिवाइडर की रेलिंग तोड़ता हुआ करीब 100 मीटर तक आगे निकल गया. इसके बाद वह सड़क किनारे गुब्बारे और अन्य सामान बेचकर गुजर-बसर करने वाले परिवार पर चढ़ गया.
3 बच्चों की मौके पर ही मौतहादसा इतना भीषण था कि 3 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और मौके पर मृतकों के मांस के टुकड़े सड़क पर बिखर गए और शव नाले में जा गिरा. वहीं बच्चों के पिता की भी मौत हो गई, जबकि मां की हालात गंभीर है. आसपास मौजूद लोग तुरंत घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
चालक मौके से फरारपुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही सामने आई है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली रही है.
ये भी पढ़ें – खजराना सिविल अस्पताल के नाम पर हुई दवाओं की खरीदी? जानें पूरा सच