क्या वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? ENG के खिलाफ तीसरे टी20 में ऐसी दिख सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
नीरज शर्मा July 07, 2026 07:12 PM

भारत और इंग्लैंड का तीसरा टी20 मैच आज ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. पहले 2 मैचों के बाद मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई हुई है. दूसरे टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी और उस मुकाबले ने ऐसे कई पहलू उजागर किए जहां टीम इंडिया कमजोर दिखी. उन्हीं कमजोरियों को दूर करने के लिए जानिए भारतीय मैनेजमेंट जानिए प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव कर सकती है.

फिर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी!

दूसरे टी20 में अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग इलेवन में बने रह सकते हैं. चूंकि अब तक भारतीय मैनेजमेंट शुरू से एक ही राग अलापा है कि अपने खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना उसका नैतिक धर्म है. अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक मैच के बाद ड्रॉप कर दिया जाए, तो किसी अनुभवी खिलाड़ी की तुलना में वैभव पर इसका कई गुना ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

अभिषेक शर्मा गजब की फॉर्म में हैं और पिछले मैच में फिफ्टी लगाने से चूक गए थे. ईशान किशन पिछले मुकाबले में धीमी पारी के बावजूद प्लेइंग इलेवन में बने रह सकते हैं. श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल और शिवम दुबे मिडिल और लोवर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी ले सकते हैं.

बांग्लादेश के नाहिद राणा ने तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रचा इतिहास

गेंदबाजी में एक बदलाव संभव

अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा भारतीय गेंदबाजी अटैक को लीड कर सकते हैं, लेकिन रवि बिश्नोई की जगह खतरे में पड़ती दिख रही है. बिश्नोई ने दूसरे टी20 मैच में 4 ओवरों में 60 रन लुटाए थे. यह भी देखना दिलचस्प होगा कि बिश्नोई की जगह क्या टीम इंडिया एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतरती है या नहीं. क्योंकि ट्रेंट ब्रिज का मैदान स्पिन के बजाय तेज गेंदबाजों के लिए अधिक मददगार रहता है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव

इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.