पंजाब: पुरानी रंजिश में हिंसक झड़प, दो युवकों की मौत
Indias News Hindi July 08, 2026 01:43 AM

चंडीगढ़, 7 जुलाई . पंजाब के संगरूर में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई. इसी को लेकर Tuesday को को जानकारी देते हुए डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कक्कड़वाल रोड पर पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हो गई. Police cctv फुटेज के जरिए मामले की जांच करने के साथ सबूत इकट्ठा करने में जुटी है.

उन्होंने बताया कि Tuesday दोपहर लगभग 1.30 बजे कक्कड़वाल रोड पर देव कुमार (निवासी, गांधी बस्ती) और अनिल कुमार उर्फ बब्बू (निवासी, गांधी बस्ती) एक हेयर ड्रेसर की दुकान में बाल कटवाने के लिए गए हुए थे. इसी दौरान डेढ़ बजे के करीब 4 से 5 युवाओं ने इनके ऊपर किसी धारधार हथियार से वार कर दिया, जिसमें दोनों बुरी तरह से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंची और आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डीएसपी ने बताया कि देव कुमार की उम्र लगभग 23 वर्ष और अनिल कुमार की उम्र करीब 30 वर्ष थी.

उन्होंने बताया कि Police ने इस मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. Police घटनास्थल के साथ परिजनों से पूछताछ और cctv फुटेज खंगालने में जुटी है. पुरानी रंजिश में हिंसक झड़प की बात सामने आ रही है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हमला किस कारण से हुआ.

वहीं, जब मृतक के माता-पिता के पूछताछ की गई, तो उन्होंने लगभग पांच या छह लोगों के नाम बताए हैं. आगे की पूछताछ और बयानों से और जानकारी सामने आएगी कि कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं. इसके बाद First Information Report दर्ज की जाएगी.

उन्होंने कहा कि हमारी जांच टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर काम कर रही हैं. घटना में इस्तेमाल किए गए कुछ धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, हम उससे जुड़ी अन्य जानकारियां भी साझा करेंगे.

डीके/एबीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.