Bigg Boss Makers Warning On Fake Casting: भारतीय टेलीविजन की दुनिया में हर साल कई रिएलिटी शोज आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन ‘बिग बॉस’ का क्रेज आज भी वैसा ही बना हुआ है जैसा सालों पहले था. पिछले करीब दो दशकों से ये शो दर्शकों के दिलों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. सलमान खान की होस्टिंग वाले हिंदी वर्जन से लेकर मराठी में रितेश देशमुख के शो समेत, अलग-अलग रीजनल भाषाओं तक, इस शो की दीवानगी सातवें आसमान पर रहती है. यही वजह है कि छोटे-बड़े टीवी एक्टर्स से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स तक, हर कोई इस शो का हिस्सा बनने की ख्वाहिश रखता है.
कई सेलिब्रिटीज तो बाकी दूसरे शोज में सिर्फ इसलिए शामिल होते हैं ताकि वे लाइमलाइट में आ सकें और उन्हें ‘बिग बॉस‘ में जाने का मौका मिल सके. इसी अंधाधुंध दीवानगी का फायदा अब कुछ शातिर ठग और फेक कास्टिंग एजेंट्स उठाने लगे हैं. हाल ही में कलर्स मराठी की तरफ से सोशल मीडिया पर एक बेहद महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है, जिसने टीवी जगत में खलबली मचा दी है. इस डिस्क्लेमर नोटिस में कलर्स मराठी ने साफ शब्दों में दर्शकों और कलाकारों को चेतावनी देते हुए सतर्क रहने की अपील की है.
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को फेक कॉल और मैसेजचैनल के करीबी सूत्रों द्वारा टीवी9 हिंदी डिजिटल को मिली खास जानकारी के मुताबिक, कुछ फर्जी लोग कास्टिंग एजेंट बनकर ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंटरनेट यूजर्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को फेक मैसेज और कॉल्स कर रहे हैं. ये ठग दावा कर रहे हैं कि वे मोटी रकम के बदले सीधे ‘बिग बॉस’ के घर में एंट्री दिलवा देंगे. इस बढ़ते फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ही चैनल को सामने आकर ये बड़ा कदम उठाना पड़ा है.
चैनल ने दी चेतावनीकलर्स मराठी ने सोशल मीडिया पोस्ट में साफ लिखा है कि दर्शकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, “बिग बॉस मराठी की कास्टिंग के लिए कभी भी किसी भी प्रकार का कोई रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर नहीं लिया जाता है. इस कार्यक्रम की पूरी कास्टिंग प्रक्रिया अत्यंत गोपनीय और आधिकारिक तरीके से की जाती है. कृपया किसी भी फर्जी कास्टिंग कॉल, फॉर्म या पैसों की मांग करने वाले व्यक्ति या एजेंसी पर बिल्कुल भी भरोसा न करें. इस बात को गंभीरता से नोट करें और सतर्क रहें.”
ये भी पढ़ें-
धर्मा प्रोडक्शन के हाथ में रामायण, करण जौहर ने खरीदे डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स, जानिए कितने सौ करोड़ में हुई डील
दिलजीत दोसांझ की सतलुज की कहानी का सच, क्या फिल्म में आतंकवाद का महिमामंडन हुआ?
शो में शामिल होने के लिए नहीं देने पड़ते पैसेदरअसल, बिग बॉस की अपनी एक क्रिएटिव टीम होती है, जो खुद सेलिब्रिटीज की प्रोफाइल और बैकग्राउंड रिसर्च करके उन्हें सीधे अप्रोच करती है. इस शो में एंट्री के लिए किसी भी तरह का कोई फॉर्म, ऑडिशन फीस या अलग से कोई बाहरी प्रोसेस नहीं होता है. अगर कोई भी शख्स आपको बिग बॉस में पहुंचाने के नाम पर एक भी रुपये की मांग करता है, तो समझ जाइए कि वह सरासर ठगी कर रहा है.