Lock Upp 2 Exclusive: पब्लिक वोटिंग होती तो सीन कुछ और होता…बाहर आकर छलका श्रेष्ठा अय्यर का दर्द, अश्नीर ग्रोवर की पत्नी पर भी साधा निशाना
TV9 Bharatvarsh July 08, 2026 03:42 AM

Lock Upp 2 Exclusive: नेटफ्लिक्स के चर्चित रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न्स ने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा है. लेकिन हाल ही में एकता कपूर के इस मजेदार शो से एक ऐसा चौंकाने वाला एविक्शन सामने आया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. हम बात कर रहे हैं भारतीय स्टार क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की सगी बहन श्रेष्ठा अय्यर की, जिन्हें पहले ही हफ्ते गेम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है. आमतौर पर बिग बॉस जैसे बड़े शोज में एविक्शन का फैसला देश की जनता यानी पब्लिक वोटिंग के आधार पर होता है. लेकिन ‘लॉकअप’ के इस स्पेशल फॉर्मेट में ऐसा नहीं दिखा. यहां बॉटम में आए कंटेस्टेंट्स के सामने अपने गहरे ‘राज’ (सीक्रेट्स) खोलकर खुद को बचाने की चुनौती थी, जिसके बाद सुरक्षित करने का आखिरी पावर होस्ट और घर के बाकी कंटेस्टेंट्स के हाथों में सौंप दिया गया.

‘लॉकअप 2‘ के इसी कड़े मुकाबले के दौरान टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला और श्रेष्ठा अय्यर बॉटम में आ फंसी थीं. घर के बाकी सदस्यों ने आपसी सहमति और स्ट्रैटेजी के तहत आकांक्षा चमोला को बचाना सही समझा और इस तरह श्रेष्ठा का सफर यहीं थम गया. शो से बाहर आते ही श्रेष्ठा का दर्द और गुस्सा दोनों मीडिया के सामने खुलकर आ गया है. टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ एक एक्सक्लूसिव बातचीत में जब श्रेष्ठा ने अपने इस एविक्शन पर रिएक्शन देते हुए कहा कि अगर वोटिंग के आधार पर एलिमिनेशन होता, तो वो इतनी जल्दी कभी बाहर नहीं जातीं.

View this post on Instagram

A post shared by Shresta Iyer (@shrestaiyer29)

ये भी पढ़ें: Exclusive : योगेश से दुश्मनी और सुनीता आहूजा-राम कपूर से दोस्ती, लॉकअप 2 से बाहर आकर बोलीं श्रेष्ठा अय्यर

“अशनीर ग्रोवर की बीवी माधुरी को होना चाहिए था बाहर”

श्रेष्ठा अय्यर ने कहा, “अगर ये फैसला घर के कंटेस्टेंट्स की आपसी ट्यूनिंग के बजाय देश की जनता यानी ऑडियंस की वोटिंग के आधार पर तय होता, तो मैं आज डेफिनेटली शो के अंदर होती और इतनी जल्दी कभी बाहर नहीं आती.” इतना ही नहीं, एलिमिनेशन के उस मोड़ को याद करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से उस वक्त मेरी जगह माधुरी जी को शो से बेघर होना चाहिए था. मैंने पूरे हफ्ते गेम में सक्रिय रहकर अपने लिए स्टैंड लिया, जहां बोलना था वहां आवाज उठाई और दर्शकों को थोड़ा-बहुत एंटरटेन भी किया. दूसरी तरफ माधुरी जी ने उस पूरे हफ्ते शो को उतना कंटेंट या इनपुट डिलीवर नहीं किया जितना मैंने किया था. इसलिए मुझे लगता है कि मैं शो में आगे टिकना ज्यादा डिजर्व करती थी.”

रियलिटी शो के मैदान पर नहीं दिखा पाईं अपना कमाल

क्रिकेट के मैदान पर भाई श्रेयस अय्यर के शानदार प्रदर्शन की तरह फैंस को पूरी उम्मीद थी कि श्रेष्ठा भी इस रियलिटी शो में लंबी पारी खेलेंगी. हालांकि, श्रेष्ठा ने इस फैसले को ‘इट्स ओके’ कहकर स्वीकार तो कर लिया है, लेकिन उनकी बातों से साफ है कि वो इस गेम प्लान को सही नहीं मानतीं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.