एक्ट्रेस की फोटो पर थूकने वालों पर फूटा दिव्या उन्नी का गुस्सा, बोलीं- महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानते
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 08, 2026 10:12 AM

एक्ट्रेस दिव्या उन्नी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने एक टूथपेस्ट एड वाले पोस्टर को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, एक वायरल वीडियो में एक्ट्रेस दिव्या उन्नी के पोस्टर पर कुछ लोगों को थूकते हुए देखा गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई लोगों ने दिव्या से इस घटना पर रिएक्ट करने की मांग की.

दिव्या उन्नी का फूटा गुस्सा
ऐसे में अब दिव्या उन्नी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपनी बात रखी है. शेयर किए गए वीडिया में उन्होंने बताया कि कई लोगों ने उन्हें एक वायरल रील भेजी, जिसमें उनके पोस्टर पर पान थूका हुआ दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि उसी दीवार पर कई पुरुष नेताओं के पोस्टर भी लगे थे, लेकिन निशाना सिर्फ उनके पोस्टर को बनाया गया. दिव्या ने बताया कि इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई और उनसे इस पर रिएक्ट करने की अपील की.

दिव्या उन्नी ने कहा, 'उस पोस्टर पर दिव्या उन्नी नहीं, बल्कि सिर्फ एक महिला का चेहरा है. वह कोई भी महिला हो सकती है. मैं इसे अपने ऊपर हुआ पर्सनल अटैक नहीं ले रही हूं. हां, इस चीज से मुझे दुख और परेशानी जरूर हुई, लेकिन अगर इसकी तुलना इस देश में महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और बदसलूकी से करें, तो ये उसके सामने कुछ भी नहीं है.

बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'छोटी बच्चियों से लेकर 60-70 साल की महिलाओं तक को जिन हालात का सामना करना पड़ता है, उसके मुकाबले ये बहुत छोटी बात है. ये सिर्फ कुछ लोगों का पोस्टर पर थूकना नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए उनकी सोच को दिखाता है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya Unny (@divyaunnyfilms)

दिव्या उन्नी ने आगे कहा, 'ये बेहद शर्मनाक है, लेकिन क्या ये कोई नई बात है? हमारे देश में ज्यादातर पुरुष महिलाओं का सम्मान नहीं करते. वे महिलाओं के नजरिए को समझने की कोशिश भी नहीं करते और कई बार उन्हें इंसान तक नहीं समझते.'

महिलाओं के लिए आवाज उठाएंगी दिव्या
उन्होंने कहा, 'इस देश में महिलाओं के साथ जिस तरह का अपमान, हिंसा और भेदभाव हो रहा है, उसके खिलाफ मैं अपनी आवाज उठाऊंगी. मैं ऐसी फिल्में बनाने की कोशिश करूंगी, जो लोगों की सोच बदलने में मदद करें और महिलाओं की ओर सम्मान बढ़ाएं.'

दिव्या उन्नी ने वीडियो में कहा, 'ये सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि सोच, परवरिश और पीढ़ियों से चली आ रही मानसिकता की समस्या है. जब तक हमारे समाज के पुरुष ये नहीं समझेंगे कि उनकी सोच गलत है और छोटे लड़कों की सही परवरिश नहीं होगी, तब तक ये समस्या खत्म नहीं होगी.'

सोच को बदलने की करेंगी कोशिश
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे पोस्टर के साथ जो हुआ, वो इतनी बड़ी बात नहीं है. लेकिन एक महिला होने के नाते मैंने खुद को पहले कभी इतना अनसेफ महसूस नहीं किया. मैं अपने तरीके से इस सोच को बदलने की कोशिश करती रहूंगी.'

क्या होता है प्रीनप एग्रीमेंट? तलाक के बीच एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने महिलाओं से की इसे लेकर खास अपील

कौन हैं दिव्या उन्नी?
बता दें दिव्या उन्नी एक एक्ट्रेस, लेखिका और निर्देशक हैं. उन्होंने फिल्म 'ट्रैफिक' से मनोज बाजपेयी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वो कई बड़े ब्रांड्स के एड्स में नजर आईं. साल 2017 में दिव्या ने राइटिंग और डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा. उनकी पहली शॉर्ट फिल्म 'हर फर्स्ट टाइम' है. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.