Raghav Juyal Upcoming Film: राघव जुयाल एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. उनकी नई कॉमिक एंटरटेनर फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ऐलान कर दिया गया है. इस फिल्म में राघव के साथ एक्टर संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंग. दिलचस्प स्टारकास्ट और कॉमेडी से भरपूर कहानी की वजह से ऐलान होते हैं फैंस को एक्साइटेड कर दिया है.
बताया जा रहा है कि ‘भाई तेरा स्टार है’ एक हल्की-फुल्की मनोरंजक फिल्म होगी, जिसमें कॉमेडी, ड्रामा और कई मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. राघव जुयाल अपनी अलग अंदाज की कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं, जबकि संजय कपूर और चंदन रॉय सान्याल की मौजूदगी फिल्म को और भी दमदार बनाएगी.ऐसे में फैंस इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: शिल्पा शिंदे के सपोर्ट में उतरीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- उन्होंने मजबूरी में उठाया होगा यह कदम
फिल्म की स्टारकास्ट में कई बड़े नाम शामिलफिल्म के मेकर्स ने मंगलवार को ‘भाई तेरा स्टार है’ की स्टारकास्ट की पहली झलक शेयर की थी. इस कॉमिक एंटरटेनर में राघव जुयाल मुख्य भूमिका अजय सिंह के किरदार में नजर आएंगे.उनके अलावा बरखा सिंह, निहारिका एनएम, विकल्प मेहता, विवान भटेना, निकी अनेजा वालिया, पार्वती ओमानाकुट्टन, टीना देसाई, विनीत बीप कुमार, नासेर अल अज्जेह और देव बी. अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.
टीजर में दिखी कॉमेडी और मस्ती की झलकवैसे तो टीजर में फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं दिखाया गया है. लेकिन इससे ये पता चलता है कि दर्शकों को कॉमेडी, ड्रामा और ढेर सारी मस्ती देखने को जरूर मिलेगी. टीजर में फिल्म की मजेदार दुनिया की झलक दिखाई गई है, जिसने रिलीज से पहले ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है.
किस दिन रिलीज होगी फिल्म?
View this post on Instagram
A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal)
‘भाई तेरा स्टार है’ का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है.फिल्म की कहानी सुदीप्तो सरकार और विवेक बी. अग्रवाल ने मिलकर लिखी है.यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
राघव जुयाल का करियरराघव जुयाल ने अपने करियर की शुरुआत डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस 3’ से की थी, जहां वह फाइनलिस्ट रहे.इसके बाद उन्होंने ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ में भी हिस्सा लिया. पिछले कुछ सालों में राघव ने अभिनय की दुनिया में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है.साल 2024 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर ‘किल’ और वेब सीरीज ‘द बाड्स ऑफ बॉलीवुड’ उनके काम को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी सराहा था.